गणपति के इन नामों में है शुभ-लाभ और सफलता का वरदान

गणपति के इन नामों में है शुभ-लाभ और सफलता का वरदान

गणपति के इन नामों में है शुभ-लाभ और सफलता का वरदान

भगवान गणपति

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। भगवान गणेश प्रथमपूज्य एवं ​सभी सिद्धियों के स्वामी हैं। शुभ कार्यों में सबसे पहले उन्हीं का पूजन किया जाता है, क्यों​कि वे विघ्नों का हरण करते हैं। गणेशजी मात्र एक देवता ही नहीं हैं, वे अपने स्वरूप, शृंगार और नामों से भी हमें सफलता, बुद्धि और विवेक की शिक्षा देते हैं। गणपति का हर नाम बहुत सुंदर है। उसमें हमारे लिए एक संदेश छुपा है। आज हम आपको उनके 4 पवित्र नामों तथा उनमें छुपे सफलता के वरदानों के बारे में बताएंगे।

गजानन
अर्थात् हाथी के समान है जिसका मुख। गणेशजी का मुख हाथी का है। हाथी की आंखें छोटी होती हैं। इसका अर्थ है कि सूक्ष्मदर्शी बनो, दूरदर्शी बनो, अन्वेषण करो। जो परिस्थितियों का सूक्ष्मता से अन्वेषण करता है, निश्चित रूप से वह समाधान पाता है। ऐसा ही व्यक्ति दुनिया में नए आइडिया लेकर आता है।

गजकर्ण
चूंकि गणेशजी के कान भी हाथी के हैं जो आकार में बहुत बड़े होते हैं। इसका अर्थ है दूसरों के विचारों की अनदेखी मत करो। जो व्यक्ति दूसरों की नहीं सुनता, वह टीम को साथ लेकर नहीं चल सकता। एक अच्छे टीम लीडर का गुण होता है कि वह दूसरों के विचारों का भी पर्याप्त सम्मान करता है। भले ही उनसे सहमत या असहमत हो।

लंबोदर
गणेशजी का उदर अर्थात् पेट लंबा होता है। यह समृद्धि का प्रतीक होता है लेकिन इसका एक और संदेश है। लंबे पेट का मतलब होता है रहस्यों को पचा जाना। इसका संदेश है, अगर कोई व्यक्ति आप पर विश्वास करता है और अपने रहस्य बताता है तो उसके रहस्यों को स्वयं तक सीमित रखो। दूसरों के रहस्यों का प्रचार करने वाला व्यक्ति विश्वसनीयता खो देता है।

विनायक
गणेशजी सभी देवों के नायक हैं, क्योंकि उनमें कई गुण समाए हैं। यही कारण है कि हर कोई सबसे पहले उन्हें प्रसन्न करता है। इस नाम का संदेश है कि व्यक्ति गुणों के कारण नायक बनता है। गुणों के साथ शिखर तक पहुंचने वाला व्यक्ति वहां कायम रहता है। अगर किसी में गुण नहीं तो उसका नायक बनना संभव नहीं।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

ममता बनर्जी का आरोप- बंगाल में कांग्रेस और सीपीआई (एम) कर रहीं भाजपा की मदद ममता बनर्जी का आरोप- बंगाल में कांग्रेस और सीपीआई (एम) कर रहीं भाजपा की मदद
Photo: BanglarGorboMamata FB page
अन्याय को मिटाकर न्याय स्थापित करने के लिए कांग्रेस आ रही है: राहुल गांधी
कांग्रेस और सपा ने राम मंदिर के निर्माण को अटकाकर, भटकाकर और लटकाकर रखा: शाह
हम 'मजबूत सरकार' की बात करते हैं, ममता 'मजबूर सरकार' चाहती हैं: नड्डा
बेलगावी में बोले मोदी- 'कांग्रेस के लिए नेहा जैसी बेटियों की जिंदगी की कोई कीमत नहीं'
कर्नाटक को सूखा राहत जल्द जारी करने की मांग, सिद्दरामैया और कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया
अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया