इन 4 तरह के लोगों पर जरूर होता है शनि का प्रकोप और मिलता है कठोर दंड

इन 4 तरह के लोगों पर जरूर होता है शनि का प्रकोप और मिलता है कठोर दंड

Shani Dev

बेंगलूरु। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव के नाम से प्राय: सभी लोग डरते हैं। जिस पर शनि की कृपा होती है, उसे भरपूर सफलता मिलती है। जिस पर शनि कुपित होते हैं, उसे राजा से रंक बनते ज्यादा देर नहीं लगती। देशभर में शनिदेव के अनेक मंदिर हैं। वास्तव में शनि न्याय के दाता हैं। वे व्यक्ति के कर्मों के अनुसार उसके जीवन की तस्वीर पेश करते हैं और उसी के अनुसार मानव को फल मिलता है।

Dakshin Bharat at Google News
यूं तो ज्योतिष शास्त्र में ऐसे अनेक कर्मों का उल्लेख किया गया है जो शनि को सख्त नापसंद हैं, परंतु 4 कर्मों का खासतौर पर उल्लेख है जिनसे हम सबको बचना चाहिए। ऐसे लोगों पर कभी न कभी शनि की दृष्टि अवश्य कठोर होती है तथा उन्हें भयंकर दंड मिलता है।

1. सनातन धर्म में गौ को बहुत आदरणीय माना गया है। इसके हर अंग में देवी-देवताओं का वास होता है। जो व्यक्ति गाय के हक की वस्तु में बेईमानी करता है, उसे दंड जरूर मिलता है। इसलिए गाय के चारे, अनाज, पानी तथा उसके लिए निर्धारित किए गए पदार्थों के प्रति लालच नहीं करना चाहिए। ऐसा व्यक्ति किसी न किसी रूप में बहुत कठोर दंड पाता है।

2. संसार के हर धर्म के ग्रंथ में अनाथ बच्चों पर दयादृष्टि रखने का आदेश दिया गया है। प्राय: समाज में ऐसे व्यक्ति भी मिल जाते हैं जो अना​थ, बेसहारा बच्चों का धन, जमीन आदि हड़प लेते हैं। शनिदेव ऐसे व्यक्ति को क्षमा नहीं करते। वह कुछ समय के लिए उस धन से सुख पा सकता है, परंतु भविष्य में उसे कड़ी कीमत चुकानी पड़ती है।

3. हर अत्याचारी को एक दिन वही मिलता है, जो वह अब तक करता रहा। शनिदेव कर्मों की तराजू में ऐसे तौल को कभी अनदेखा नहीं करते जिसमें अत्याचार और अनाचार की गंध हो। इतिहास में हर अत्याचारी का साम्राज्य ध्वस्त हुआ है।

4. अहंकार और स्वाभिमान में बहुत बारीक-सा फर्क है। स्वाभिमानी संभल जाते हैं और अहंकारी मिट जाते हैं। शनिदेव अहंकारी मनुष्य को पसंद नहीं करते। जो व्यक्ति अपनी शक्ति का दुरुपयोग करता है और स्वयं के समान किसी को नहीं समझता, उसका पतन अवश्य होता है। रावण इसका उदाहरण है। माना जाता है कि शनि के कोप से लंका नष्ट हो गई।

ये भी पढ़िए:

– देखिए रामसेतु जैसा एक और पुल जो 2 घंटे दर्शन देकर हो जाता है नजरों से ओझल
– इस अदालत में बजरंगबली करते हैं इंसाफ, झूठ बोलने से डरते हैं लोग
– शिवलिंग जिस पर हर 12 साल में गिरती है बिजली, टुकड़े-टुकड़े होकर फिर जुड़ जाता है!
– घर में बनाएं पूजनस्थल तो कभी न करें ये 4 गलतियां, इनसे होता है अनिष्ट

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

केंद्र आईटीआई लि. को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने की रणनीति पर कर रहा काम: ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्र आईटीआई लि. को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने की रणनीति पर कर रहा काम: ज्योतिरादित्य सिंधिया
Photo: JMScindia FB Page
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ज़रदारी की जाने वाली है कुर्सी!
अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहा भारत
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है: सिद्दरामय्या
बिहार में मतदाता सूची के 'एसआईआर' को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय ने क्या कहा?
अगला दलाई लामा स्वतंत्र लोकतांत्रिक देश से होगा, चीन से नहीं: अरुणाचल के मुख्यमंत्री
अज्ञानता मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन: कमल मुनि कमलेश