अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर आने वाला है नन्हा मेहमान
On
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर आने वाला है नन्हा मेहमान
मुंबई/भाषा। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने बृहस्पतिवार को बताया कि वह अगले साल जनवरी में माता-पिता बनने वाले हैं। अभिनेत्री ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ‘और फिर हम तीन हो गए, जनवरी 2021।’
दोनों ने 2017 में शादी की थी। दंपत्ति ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए एक तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें 32 वर्षीया अभिनेत्री गर्भवती दिख रही हैं।अनुष्का और 31 वर्षीय कोहली एक विज्ञापन शूट के दौरान मिले थे। दोनों ने 2017 में इटली में एक निजी समारोह में शादी की थी। अभिनेत्री आखिरी बार बड़े पर्दे पर 2018 में ‘जीरो’ फिल्म में नजर आई थीं।
Tags:
About The Author
Latest News
02 Mar 2026 15:50:50
Photo: @Khamenei_fa X account


