अभिनेता कुशल पंजाबी ने आत्महत्या की

अभिनेता कुशल पंजाबी ने आत्महत्या की

अभिनेता कुशल पंजाबी

मुंबई/भाषा। अभिनेता कुशल पंजाबी ने बृहस्पतिवार देर रात बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वे 42 वर्ष के थे। कुशल ने ‘काल’ और ‘लक्ष्य’ जैसी फिल्मों और रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर’ में काम किया है।

Dakshin Bharat at Google News
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि देर रात करीब दो बजे कुशल के माता-पिता को उनका शव फांसी के फंदे से लटका मिला। कुशल ने सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि उनकी मौत का जिम्मेदार किसी को भी नहीं ठहराया जाए।

उन्होंने बताया कि कुशल के फोन नहीं उठाने पर उनके माता-पिता सेंट एंड्रूज रोड स्थित एल्स्टिक बिल्डिंग में उनके घर पहुंचे।

अधिकारी ने बताया कि अभिनेता ने डेढ़ पन्ने का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि उनकी संपत्ति उनके माता-पिता, बेटी और बहनों के बीच बांट दी जाए।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News