सलमान ने फिल्म राधे की शूटिंग शुरू की

सलमान ने फिल्म राधे की शूटिंग शुरू की

सलमान ने फिल्म 'राधे' के सेट से यह तस्वीर साझा की है।

मुंबई/भाषा। अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को घोषणा की कि 2020 में ईद पर रिलीज होने वाली उनकी फिल्म ‘राधे’ की शूटिंग आरंभ हो चुकी है। सलमान इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे।

Dakshin Bharat at Google News
प्रभुदेवा के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और ‘भारत’ में सलमान के साथ काम करने वाले जैकी श्रॉफ और दिशा पटनी भी अभिनय करेंगे।

सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले ‘राधे’ का निर्माण सोहैल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा होगा। सलमान खान ने फिल्म के बारे में घोषणा ट्विटर पर की।

उन्होंने लिखा, ‘और यात्रा शुरू होती है.. राधे ईद 2020.’ उन्होंने फिल्म के सेट से एक चित्र भी साझा किया जिसमें प्रभुदेवा, हुड्डा, श्रॉफ, खान, पटनी और निर्माता अतुल अग्निहोत्री हैं। सलमान 20 दिसंबर को ‘दबंग-3’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में