टिकटॉक वीडियो में उड़ाया मुंबई पुलिस का मजाक, अभिनेता एजाज खान गिरफ्तार

टिकटॉक वीडियो में उड़ाया मुंबई पुलिस का मजाक, अभिनेता एजाज खान गिरफ्तार

एजाज खान

मुंबई/दक्षिण भारत। बिगबॉस में भाग ले चुके अभिनेता एजाज खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने गुरुवार को उन्हें गिरफ्तार किया। आरोप है कि उन्होंने टिकटॉक वीडियो के जरिए मुंबई पुलिस का मजाक उड़ाया। जानकारी के अनुसार, झारखंड में तबरेज अंसारी की मौत के बाद कुछ टिकटॉक सेलेब्रिटीज के खिलाफ मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसके बाद एजाज खान ने भी टिकटॉक वीडियो के जरिए कथित तौर पर मुंबई पुलिस का मजाक उड़ाया।

बता दें कि एजाज खान उस वीडियो में बॉलीवुड फिल्मों के विभिन्न संवादों की मिमिक्री करते नजर आए थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने मुंबई पुलिस का मजाक उड़ाया। वीडियो में एजाज खान उन सात आरोपियों में से एक शख्स के साथ नजर आए थे जिन्होंने तबरेज की मौत के बाद टिकटॉक वीडियो में कहा था कि अगर अब कोई मुस्लिम आतंकवादी बने तो कुछ न कहना। इस वीडियो पर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी।

वहीं, मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि पुलिस ने एजाज खान को गिरफ्तार किया है। उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। एजाज खान का विवादों से पुराना नाता रहा है। उनके विवादित बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे हैं। पुलिस पूर्व में उन्हें प्रतिबंधित दवा रखने के मामले में भी गिरफ्तार कर चुकी है।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

तेलंगाना: निज़ामाबाद में शाह ने बताई तुष्टीकरण की 'एबीसी', सीटों के लिए किया बड़ा दावा तेलंगाना: निज़ामाबाद में शाह ने बताई तुष्टीकरण की 'एबीसी', सीटों के लिए किया बड़ा दावा
शाह ने कहा कि कांग्रेस के समय में भारत पर लगातार आतंकवादी बम विस्फोटों का खतरा मंडराता रहता था
कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दिया
भाजपा चाहती है कि पिछड़ा, दलित और आदिवासी वर्ग के लोग आगे न बढ़ें: राहुल
प्रज्ज्वल रेवन्ना मामला: पीड़ित महिलाओं को वित्तीय सहायता देगी कर्नाटक सरकार
जगन ने जो भी वादा किया, उसे कभी नहीं निभाया, यह 'वादा-खिलाफी सरकार' है: शाह
निशाने पर थे नूपुर शर्मा, राजा सिंह ... सूरत से गिरफ्तार मौलवी के बारे में 'खतरनाक' खुलासे
बेंगलूरु: स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देकर कैंसर से बचाव के लिए जागरूक किया