मराठी फिल्मों में काम करना चाहती हैं ऐश्वर्या

मराठी फिल्मों में काम करना चाहती हैं ऐश्वर्या

मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने कैरियर में ३० से ज्यादा हिंदी फिल्मों, अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स और तमिल सिनेमा में काम किया है और अभिनेत्री ने कहा कि वह मराठी फिल्मों में काम करके अपने फिल्मी कैरियर का विस्तार करना चाहती हैं। ऐश्वर्या ने वर्ष १९९७ में मणि रत्नम की तमिल राजनीतिक ड्रामा इरवर से अपने फिल्मी सफर की शुरूआत की थी और उन्होंने उसी साल और प्यार हो गया रोमांटिक कॉमेडी फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने कहा कि अगर प्रोजेक्ट रोमांचक हो तो भाषा कोई बाधा नहीं है। फैशन डिजाइनर से निर्देशक बने विक्रम फडनीस की फिल्म हृदयांतर के म्यूजिक लॉन्च के दौरान कल रात ऐश्वर्या ने यहां संवाददाताओं से कहा, मैंने एक तमिल फिल्म से अपने कैरियर की शुरूआत की थी। मैं एक्टर हूं और यह मायने नहीं रखता कि फिल्म किसी भाषा में या किसके साथ है या किसने बनाई। मैंने खुद अपनी राह बनाई है। ऐश्वर्या ने कहा, वह दस साल पहले फिल्म बनाना चाहते थे और उन्होंने मुझे और श्यामक डावर को इसके बारे में बताया था लेकिन मुझे लगता है कि हर चीज का वक्त होता है और मुझे खुशी है कि यह अब हो रहा है और उनकी पहली फिल्म उनकी मातृभाषा में है। विक्रम अपनी पहली फिल्म के म्यूजिक लॉन्च में भावुक दिखे।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर