बॉलीवुड के खान्स से आगे हैं अक्षय !

बॉलीवुड के खान्स से आगे हैं अक्षय !

मुंबई/एजेन्सीता़जा ख़बरों के अनुसार मुंबई के जुहू में अक्षय कुमार बायो टॉयलेट लगवाने के लिए १० लाख रुपये का सहयोग करने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने शिवसेना के आदित्य ठाकरे के साथ हाथ मिलाया है। इस टाई-अप से जुहू और वर्सोवा बीच बायो टॉयलेट्स बनवाये जाएंगे। इससे पहले अक्षय कुमार महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को एड्रेस कर चुके हैं। वह मुंबई में आत्मरक्षा यानी सेल्फ डिफेन्स के लिए महिलाओं को मुफ्त में मार्शल आर्ट्स सिखाते हैं। अब तक अक्षय ४००० से ़ज्यादा महिलाओं को ट्रेन कर चुके हैं। अक्षय सूखा प्रभावित महाराष्ट्र में ख़ुदकुशी करने वाले किसानों के परिवारों की मदद कर चुके हैं। १८० परिवारों की मदद के लिए उन्होंने ९० लाख रूपये दान दिए थे। इसके अलावा वह चेन्नई के बा़ढग्रस्त इलाकों में राहत कार्यों के लिए एक करो़ड रुपये दान कर चुके हैं। देश के शहीदों के परिवारों की मदद के लिए भी अक्षय हाथ ब़ढा चुके हैं। उन्होंने भारत के वीर नाम से एक एप और वेबसाइट बनाई थी। इससे होने वाली पूरी कमाई वह शहीद जवानों के परिवार की मदद के लिए देते हैं। अक्षय मुंबई की एक कैंसर सोसायटी के लिए डे़ढ करो़ड रुपये की मदद कर चुके हैं। भारतीय हॉकी टीम के लिए एक ब़डी रकम दे चुके हैं। फिल्म कलाकारों के हित के लिए वह कुछ योजनाएं और डोनेशन भी कर चुके हैं। भारत में मानव तस्करी के खिलाफ अक्षय यूनाइटेड नेशन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download