भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 6-0 से हराया

भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 6-0 से हराया

तौरंगा (न्यूजीलैंड)। अपने पदार्पण मैच में दो दो गोल करने वाले विवेक सागर और दिलप्रीत सिंह के शानदार प्रदर्शन से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने चार देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट के पहले मैच में बुधवार को जापान को ६-० से हराया। भारतीय टीम के लिए पहला मैच खेल रहे विवेक ने १२वें और २८वें मिनट में गोल दागे जबकि दिलप्रीत ने ३५वें और ४५वें मिनट में गोल किए। अनुभवी ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने भी एक एक गोल किए। भारतीय टीम की शुरुआत काफी आक्रामक रही और जापानी गोल पर उसने कई हमले बोले। भारत को पहला पेनल्टी कार्नर सातवें मिनट में मिला और युवा हरमनप्रीत ने इस पर पहला शाट लगाया लेकिन उसे बाधा पहुंचाए जाने के कारण भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। रूपिंदर ने इसे गोल में बदलकर भारत को बढत दिलाई।भारत के लिए दूसरा गोल १२वें मिनट में विवेक ने रिबाउंड पर किया। दूसरे क्वार्टर में भारत ने बढत बनाए रखी और जापानी टीम पूरे समय दबाव में रही। जापानी फारवर्ड खिला़डी भारतीय सर्कल में घुस ही नहीं सके। इस बीच विवेक को २८वें मिनटमें गोल करने का एक और मौका मिला और उसने भारत की बढत ३-० की कर दी। भारत का चौथा गोल ३५वें मिनट में दिलप्रीत ने किया जिन्हें मनदीप सिंह ने सर्कल के भीतर गेंद सौंपी थी। उनके पहले प्रयास को जापानी गोलकीपर ने बचा लिया लेकिन मुस्तैदी का परिचय देते हुए उन्होंने रिबाउंड पर गोल दागा।जापान को पहला पेनल्टी कार्नर ४०वें मिनट में मिला लेकिन उसे सफलता नहीं मिल सकी। इस बीच भारत को अगले मिनट दूसरा पेनल्टी कार्नर मिला जिसे हरमनप्रीत ने गोल में बदला।दिलप्रीत सिंह ने ४५वें मिनट में दूसरा गोल करके भारत की बढत ६-० की कर दी जो अंत तक कायम रही। भारत गुरुवार को दूसरे मैच में बेल्जियम से खेलेगा।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
Photo: PinarayiVijayan FB Page
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है