दिया मिर्जा भारत के लिए संयुक्त राष्ट्र सद्भावना दूत बनी

दिया मिर्जा भारत के लिए संयुक्त राष्ट्र सद्भावना दूत बनी

मुंबई। अभिनेत्री दिया मिर्जा को भारत के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सद्भावना दूत नियुक्त किया गया है। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र ने ३५ वर्षीय अदाकारा को इस पद पर नियुक्त किया है। दिया ने अपने एक बयान में कहा, ‘पर्यावरण की रक्षा करने और सतत विकास को ब़ढावा देने की दिशा में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण के साथ काम करने का अवसर पाकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रही हूं्।’’ हॉलीवुड अदाकारा केट ब्लैंचेट, ऐनी हैथवे, एंजेलिना जोली, कैटी पेरी और एमा वॉटसन भी संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सद्भावना दूत हैं।दिया को बधाई देते हुए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण प्रमुख एरिक सोल्हीम ने कहा, ‘मैं इस बात से खुश हूं कि दिया सद्भावना दूत के तौर पर संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण से जु़डीं। भारत खास तौर पर वायु प्रदूषण के क्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना कर रहा है और उसके कई शहर इस समस्या से प्रभावित हैं।’’ उन्होंने कहा कि दिया का प्रभाव स्थिति को बदलने में मदद कर सकता है और भारतीयों तथा उनके पर्यावरण के लिए स्वस्थ भविष्य तैयार कर सकता है।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

'मेट्रो सेवा को नहीं हो रहा कोई नुकसान...', शिवकुमार ने क्यों​ किया 'शक्ति योजना' का जिक्र? 'मेट्रो सेवा को नहीं हो रहा कोई नुकसान...', शिवकुमार ने क्यों​ किया 'शक्ति योजना' का जिक्र?
Photo: DKShivakumar.official FB page
इंडि गठबंधन वाले हैं घोटालेबाजों की जमात, इन्हें किसी भी कीमत पर सत्ता चाहिए: मोदी
देवराजे गौड़ा के आरोपों पर बोले शिवकुमार- केवल पेन-ड्राइव के बारे में चर्चा कर रहे हैं ...
वीडियो ने साबित कर दिया कि स्वाति मालीवाल के सभी आरोप झूठे थे: आप
इंडि गठबंधन ने बुलडोजर संबंधी टिप्पणी के लिए मोदी की आलोचना की, कहा- धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करेंगे
मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा: नड्डा
मालीवाल मामले में दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार को गिरफ्तार किया