अजय देवगन के साथ काम करना सहज : इलियाना

अजय देवगन के साथ काम करना सहज : इलियाना

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज का कहना है कि सिंघम स्टार अजय देवगन के साथ काम करना उनके लिए काफी सहज होता है। इलियाना ने अजय के साथ फिल्म ’’बादशाहो’’ में काम किया है। इलियाना अब अजय के साथ फिल्म ’’रेड’’ में काम करने जा रही है। राजकुमार गुप्ता निर्देशित ’’रेड’’ में वर्ष १९८० के दशक की पृष्ठभूमि है। इसमें अजय उत्तरप्रदेश के आयकर अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। इलियाना ने कहा है कि अजय के साथ काम करना बहुत सहज रहता है क्योंकि वह सुपरस्टार की तरह बर्ताव नहीं करते हैं। इलियाना ने कहा,हम (फिल्म) लगभग पूरी कर चुके हैं। अजय के साथ काम करना वाकई बहुत सहज रहता है। वह ऐसे लोगों में हैं जिनके साथ काम करना बहुत आसान होता है। काम इतना सरल हो जाता है कि आप यह भी भूल जाते हैं कि वह सुपरस्टार हैं। फिल्म का विषय बहुत मजबूत है और फिल्म में ’’शानदार भूमिका’’ पा कर बहुत खुश हूँ। मेरे लिए यह शानदार भूमिका है। यह बिल्कुल अलग है। इसमें १९८० के दशक की पृष्ठभूमि है, इसलिए यह बहुत दिलचस्प है। मुझे लगता है कि मैंने वर्ष १९७० और १९५० के दशक की कई फिल्में की और अब वर्ष १९८० के दशक की कर रही हूं।

Tags:

About The Author

Related Posts

Post Comment

Comment List

Advertisement

Advertisement

Latest News

ओडिशा में रेल हादसे के बाद पहली यात्री ट्रेन बालासोर से गुजरी ओडिशा में रेल हादसे के बाद पहली यात्री ट्रेन बालासोर से गुजरी
वैष्णव ने बताया कि अप लाइन और डाउन लाइन पटरियों की मरम्मत का काम रविवार रात को पूरा हो गया...
हर संभव कदम उठाएं
इंडियन आर्टिज़न बाज़ार की प्रदर्शनी व सेल में कला के रंगों ने मोहा मन
ओडिशा रेल हादसा: दुर्घटना के बारे में सबसे पहले यहां से मिली थी सूचना
ट्रेन दुर्घटना पर बोले मोदी- जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया, स्थिति का जायजा लिया
राहत की ख़बर: बेंगलूरु-हावड़ा ट्रेन के आरक्षित डिब्बे से कोई यात्री हताहत नहीं हुआ