जम्मू-कश्मीर: शोपियां जिले में हुई मुठभेड़, 3 आतंकवादी ढेर
ऑपरेशन प्रगति पर है
By News Desk
On
Photo: @adgpi X account
श्रीनगर/दक्षिण भारत। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मंगलवार को तीन आतंकवादी मारे गए।
दक्षिण कश्मीर के शुकरू केलर इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था।उन्होंने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।
भारतीय सेना ने अपने एक्स अकाउंट पर विवरण साझा करते हुए कहा, 'ऑपरेशन केलर: 13 मई को राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट की विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर, शोपियां के शोकल-केलर क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में, भारतीय सेना ने तलाशी और खात्मा अभियान शुरू किया।'
सेना ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी शुरू कर दी और भीषण गोलीबारी हुई। इसके परिणामस्वरूप तीन खूंखार आतंकवादी मारे गए। ऑपरेशन प्रगति पर है।
About The Author
Related Posts
Latest News
15 Jan 2026 15:28:28
Photo: @dir_ed X account


