पाकिस्तानी फौज ने किया कबूल- भारत की सैन्य कार्रवाई से हुआ भारी नुकसान

6 मई की रात को भारत ने किया था हमला

पाकिस्तानी फौज ने किया कबूल- भारत की सैन्य कार्रवाई से हुआ भारी नुकसान

Photo: ISPR

इस्लामाबाद/दक्षिण भारत। पाकिस्तान ने मंगलवार को कहा कि भारत के साथ हाल में हुए सैन्य टकराव के दौरान 11 सैन्यकर्मी मारे गए और 78 अन्य घायल हो गए।

Dakshin Bharat at Google News
एक बयान में पाकिस्तानी फौज ने यह भी दावा किया कि 6-7 मई की रात को भारत द्वारा किए गए हमलों में 40 नागरिक मारे गए और 121 अन्य घायल हो गए।

चार दिनों तक सीमा पार से ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान शनिवार को संघर्ष समाप्त करने के लिए एक समझौते पर पहुंच गए।

पाकिस्तानी फौज ने कहा कि उसके सशस्त्र बलों के 11 जवान मारे गए तथा 78 अन्य घायल हो गए। उसने कहा कि पाकिस्तानी वायु सेना के स्क्वाड्रन लीडर उस्मान यूसुफ, मुख्य तकनीशियन औरंगजेब, वरिष्ठ तकनीशियन नजीब, कॉरपोरल तकनीशियन फारूक और वरिष्ठ तकनीशियन मुबाशिर ढेर हो गए।

उसने बताया कि हमले में मारे गए सैन्य कर्मियों में नायक अब्दुल रहमान, लांस नायक दिलावर खान, लांस नायक इकरामुल्ला, नायक वकार खालिद, सिपाही मुहम्मद अदील अकबर और सिपाही निसार शामिल थे।
   
पाकिस्तानी फौज ने यह भी दावा किया कि 6-7 मई की रात को भारत द्वारा किए गए हमलों में सात महिलाओं और 15 बच्चों सहित 40 नागरिक मारे गए और 121 अन्य घायल हो गए।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download