चोर ने प्लास्टिक सर्जरी कर पुलिस को दिया चकमा!

चोर ने प्लास्टिक सर्जरी कर पुलिस को दिया चकमा!

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने 35 वर्षीय एक वाहन चोर को गिरफ्तार करने का दावा किया है जिसने पुलिस को चकमा देने के लिए अपनी प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी। पुलिस ने दक्षिणपूर्वी दिल्ली के कालकाजी में उसके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मीडिया को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कुणाल उर्फ तनुज के 13 अक्टूबर को कालकाजी आने की गुप्त सूचना मिली थी। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन के पास जाल बिछाया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में पुलिस ने उसके सहयोगियों इरशाद अली और मोहम्मद शादाब को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी से थाने में पूछताछ की जा रही है, ताकि उनकी वारदातों के बारे में जानकारी हासिल हो सके। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) रोमिल बानिया ने बताया कि कुणाल ने गिरफ्तारी से बचने के लिए वर्ष 2012-13 में अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी कराई थी। इससे पहले पुलिस रिकॉर्ड में उसका नाम तनुज दर्ज था। वह दिल्ली के विभिन्न इलाकों और पड़ोसी राज्यों में वाहन चोरी के 62 से अधिक मामलों में शामिल था।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

'मेट्रो सेवा को नहीं हो रहा कोई नुकसान...', शिवकुमार ने क्यों​ किया 'शक्ति योजना' का जिक्र? 'मेट्रो सेवा को नहीं हो रहा कोई नुकसान...', शिवकुमार ने क्यों​ किया 'शक्ति योजना' का जिक्र?
Photo: DKShivakumar.official FB page
इंडि गठबंधन वाले हैं घोटालेबाजों की जमात, इन्हें किसी भी कीमत पर सत्ता चाहिए: मोदी
देवराजे गौड़ा के आरोपों पर बोले शिवकुमार- केवल पेन-ड्राइव के बारे में चर्चा कर रहे हैं ...
वीडियो ने साबित कर दिया कि स्वाति मालीवाल के सभी आरोप झूठे थे: आप
इंडि गठबंधन ने बुलडोजर संबंधी टिप्पणी के लिए मोदी की आलोचना की, कहा- धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करेंगे
मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा: नड्डा
मालीवाल मामले में दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार को गिरफ्तार किया