मैडम तुसाद के दिल्ली संग्रहालय में लगेगी आशा भोंसले की मोम प्रतिमा

मैडम तुसाद के दिल्ली संग्रहालय में लगेगी आशा भोंसले की मोम प्रतिमा

नई दिल्ली। अपनी मखमली आवाज से छह दशक तक संगीत प्रेमियों को लुभाने वाली दिग्गज गायिका आशा भोंसले की यहां के मैडम तुसाद संग्रहालय में मोम की प्रतिमा लगाई जाएगी। यहां बनने जा रहे मोम संग्रहालय में उनकी प्रतिमा बॉलीवुड म्यूजिक जोन में लगाई जाएगी। दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित गायिका की यह इस किस्म की पहली प्रतिमा हांेगी। ८३ वर्षीय आशा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मैं रोमांचित और सम्मानित महसूस कर रही हूं, मोम प्रतिमा का लगना एक आनंददायक अनुभव है, यह मेरे लिए एकदम नया अनुभव है। मैं अपनी प्रतिमा को देखने के लिए बेताब हूं। दिल्ली में मैडम तुसाद संग्रहालय का प्रबंधन मलर्नि एंटरटेनमेंट्स करेगा, इसमें खेल, सिनेमा, राजनीति, इतिहास और संगीत जगत के ५० दिग्गजों की मोम की प्रतिमाएं लगाई जाएंगी।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

वोक्कालिगा, लिंगायत, एससी/एसटी और सभी समुदाय मोदी के कारण भाजपा का कर रहे समर्थन: येडियुरप्पा वोक्कालिगा, लिंगायत, एससी/एसटी और सभी समुदाय मोदी के कारण भाजपा का कर रहे समर्थन: येडियुरप्पा
Photo: @BSYBJP X account
हम हर कीमत पर संविधान की रक्षा करेंगे: राहुल गांधी
मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है- भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना: शाह
मोदी के नेतृत्व में देश वंशवादी राजनीति छोड़कर विकास की राजनीति के साथ आगे बढ़ रहा है: नड्डा
दिल्ली के बाद अब इस शहर के 6 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद राधिका खेड़ा ने 'पूर्व पार्टी' के खिलाफ खोला मोर्चा
ओडिशा में बीजद अस्त, कांग्रेस पस्त, लोग भाजपा को लेकर आश्वस्त हैं: मोदी