भाजपा ने कर्नाटक को देश की भ्रष्टाचार राजधानी में बदल दिया: डीके शिवकुमार

भाजपा ने कर्नाटक को देश की भ्रष्टाचार राजधानी में बदल दिया: डीके शिवकुमार

कांग्रेस नेता ने यह भी दावा किया कि कर्नाटक सरकार संबंधित मामले में पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा को बचाने की कोशिश कर रही है


बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने कर्नाटक को देश की भ्रष्टाचार राजधानी में बदल दिया है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ठेकेदार संतोष पाटिल को न्याय दिलाने में विफल रही है।

कांग्रेस नेता ने यह भी दावा किया कि कर्नाटक सरकार संबंधित मामले में पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा को बचाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि मुख्यमंत्री को क्या हुआ है। जब जांच होनी थी, मुख्यमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव अरुण सिंह, इन सभी ने ईश्वरप्पा को क्लीन चिट दे दी; फिर जांच कैसे होगी?'

कांग्रेस नेता ने कहा, 'वे सिर्फ आरोपी (केएस ईश्वरप्पा) को बचा रहे हैं। उन्होंने राज्य को इस देश की भ्रष्टाचार की राजधानी में बदल दिया है। मुझे नहीं पता कि बोम्मई नैतिक पुलिसिंग पर क्यों बोल रहे हैं।'

गौरतलब है कि शिवकुमार इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। इससे पहले उन्होंने संतोष पाटिल की कथित आत्महत्या के मामले में ईश्वरप्पा की गिरफ्तारी की मांग की थी। उन्होंने कहा था, 'इस्तीफा कोई समाधान नहीं है। भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करना होगा, फिर उन्हें गिरफ्तार करना होगा।'

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

कांग्रेस और इंडि गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित: सोनिया गांधी कांग्रेस और इंडि गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित: सोनिया गांधी
Photo: IndianNationalCongress FB page
कांग्रेस की चली तो कहेगी कि भारत में जीने का पहला हक भी उसके वोटबैंक का है: मोदी
प्रज्ज्वल मामले पर बोले कुमारस्वामी- 'सरकार निष्पक्ष जांच नहीं चाहती, यह ... जांच दल है!'
राधिका खेड़ा और शेखर सुमन ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
'कराची का लड़का' कैसे बना एफबीआई का टॉप एजेंट? एक ग़लती ने पहुंचा दिया जेल
5वीं अर्थव्यवस्था, अनुच्छेद 370, मुफ्त राशन, महिला आरक्षण ... यह ट्रेलर, अभी बहुत कुछ करना है: मोदी
लोकसभा चुनाव: आज हो रहा तीसरे चरण का मतदान, अब तक डाले गए इतने वोट