कर्नाटक में नहीं सफल होगी भाजपा की विभाजनकारी नीति : सिद्दरामैया

कर्नाटक में नहीं सफल होगी भाजपा की विभाजनकारी नीति : सिद्दरामैया

अलनाड (कलबुर्गी)। विधानसभा चुनाव-२०१८ के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और अन्य भाजपा नेताओं की चुनावी रणनीति पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री सिद्दरामैया ने रविवार को टिप्पणी की कि भाजपा की विभाजनकारी नीति कर्नाटक में काम नहीं करेगी। कलबुर्गी जिले के अलनाड टाउन में मिनी विधान सौधा की आधारशिला रखने के बाद सिद्दरामैया ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने अलनाड टाउन में १०१.५८ करो़ड रुपए के कई विकास कार्यक्रमों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा सामाजिक न्याय में विश्वास करती है और भाजपा के लोग पूरी तरह से सामाजिक न्याय के खिलाफ हैं जो राज्य के लोगों को बेहतर रूप से पता है। सिद्दरामैया ने आरोप लगाया कि अमित शाह खुद एक घोटालेबाज आदमी हैं और वे कर्नाटक में कांग्रेस की ज़ड समाप्त करना चाहते हैं वह भी बीएस येड्डीयुरप्पा के माध्यम से, जो भ्रष्टाचार के आरोपों पर जेल गए थे। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार के लिए सबसे ब़डा फायदा है हमारी सरकार घोटाला मुक्त सरकार है। पिछली भाजपा सरकार के मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के विपरीत हमारी सरकार या किसी मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप नहीं हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के दोबारा कर्नाटक की सत्ता में वापसी करने का भरोसा व्यक्त करते हुए सिद्दरामैया ने कहा कि भाजपा को ५० से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल नहीं होगी क्योंकि उनकी चुनावी रणनीति काम नहीं करेगी। सिद्दरामैया ने सवाल किया कि भाजपा को पंजाब, गोआ और मणिपुर क्यों सफलता नहीं मिली? राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं अन्न भाग्या, क्षीर भाग्या आदि का जिक्र करते हुए सिद्दरामैया ने कहा कि कर्नाटक की जनता इन सभी योजनाओं को कभी नहीं भूल सकती है। निःसंदेह जनता का आशीर्वाद एक बार फिर हमें मिलेगा। सिद्दरामैया ने हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए बीआर पाटिल का जिक्र करते हुए कहा कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में जरुर जीतेंगे। उन्होंने कहा कि अलनाड में मिनी विधानसौधा पाटिल के प्रयासों का फल है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्वभाव व व्यवहार से ही होती है व्यक्ति की पहचान: संतश्री आर्यशेखरविजय स्वभाव व व्यवहार से ही होती है व्यक्ति की पहचान: संतश्री आर्यशेखरविजय
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। शहर के चिकपेट स्थित आदिनाथ जैन मंदिर प्रांगण में चातुर्मासार्थ विराजित संतश्री आर्यशेखरविजयजी ने शुक्रवार को अपने प्रवचन...
मोक्ष प्राप्ति के प्रमुख मार्ग हैं- दान, शील, तप और भाव: आचार्यश्री प्रभाकरसूरी
हमें दोषों से मुक्त कर गुणवान बनाते हैं गुरु: आचार्यश्री विमलसागरसूरीश्वर
रावलपिंडी के झूठ का पर्दाफाश
संविधान से धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद को हटाने का प्रयास कर रही भाजपा: खरगे
भाजपा ने राजा सिंह का इस्तीफा स्वीकार किया
हमने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक निशाना साधा: अजीत डोभाल