बेंगलूरु: बांग्लादेशी युवती के साथ दुष्कर्म व उत्पीड़न का आरोपी पुलिस की गोली से घायल

बेंगलूरु: बांग्लादेशी युवती के साथ दुष्कर्म व उत्पीड़न का आरोपी पुलिस की गोली से घायल

बेंगलूरु: बांग्लादेशी युवती के साथ दुष्कर्म व उत्पीड़न का आरोपी पुलिस की गोली से घायल

प्रतीकात्मक चित्र। स्रोत: PixaBay

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। बहुचर्चित बांग्लादेशी युवती दुष्कर्म एवं उत्पीड़न मामले में बेंगलूरु पुलिस ने एक और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस द्वारा गोली चलाए जाने से आरोपी घायल हो गया है।

Dakshin Bharat at Google News
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने गई थी। इस दौरान उसने न केवल भागने का प्रयास किया, बल्कि पुलिस टीम पर हमला भी किया। पुलिस को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी कि मुख्य आरोपी शहबाज यहां रामपुरा में छिपा हुआ है। इसलिए पुलिस उसे दबोचने गई।

आरोपी ने जैसे ही पुलिस टीम को देखा, उसने चाकू से हमले की कोशिश की। साथ ही वह पुलिस की पकड़ में आने से भागने लगा। ऐसे में पुलिस के जवानों को ​खुद की सुरक्षा और आरोपी को पकड़ने के लिए गोली चलानी पड़ी।

हालांकि आरोपी के पैर में गोली लगी है, इसलिए वह खतरे से बाहर है। उसे पकड़ने की कोशिश में एक हैड कांस्टेबल घायल हो गया। पकड़ में आने के बाद आरोपी को अस्पताल ले जाया गया।

बता दें कि हाल में उक्त आरोपी के अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जब मामले की जांच के सिलसिले में उन्हें घटनास्थल पर लाया गया तो दो आरोपी पुलिस के जवानों पर हमला कर भागने की कोशिश करने लगे थे। उन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी, जिससे दोनों आरोपी घायल हो गए थे।

मामला 22 वर्षीया बांग्लादेशी युवती का है। आरोप है कि उसे तस्करी के जरिए तीन साल पहले लाया गया था। पिछले दिनों वित्तीय विवाद को लेकर आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बुरी तरह पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आरोपी भी बांग्लादेशी हैं। अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किए जाने की बात सामने आई है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भारत-पाक भिड़ंत पर बोला यह देश- 'आतंकवाद के खतरे से निपटने के प्रयासों का समर्थन करेंगे' भारत-पाक भिड़ंत पर बोला यह देश- 'आतंकवाद के खतरे से निपटने के प्रयासों का समर्थन करेंगे'
लंदन/दक्षिण भारत। ब्रिटेन ने कहा है कि वह भारत और पाकिस्तान के साथ मिलकर स्थायी युद्ध विराम सुनिश्चित करने और...
गेल (इंडिया) लि. ने अपना सर्वोच्च ईबीआईटीडीए, पीबीटी और पीएटी दर्ज किया
कबाड़ पर झूठ के पहाड़
ट्रंप, ट्रेड, पाक के झूठे दावों और परमाणु हथियारों पर क्या बोले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता?
हम घर में घुसकर मारेंगे और बचने का एक मौका तक नहीं देंगे: मोदी
पाकिस्तानी फौज ने किया कबूल- भारत की सैन्य कार्रवाई से हुआ भारी नुकसान
जम्मू-कश्मीर: शोपियां जिले में हुई मुठभेड़, 3 आतंकवादी ढेर