जल्द ही हम्पी में आवागमन के लिए नजर आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

जल्द ही हम्पी में आवागमन के लिए नजर आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

जल्द ही हम्पी में आवागमन के लिए नजर आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

प्रतीकात्मक चित्र। फोटो स्रोत: PixaBay

हम्पी/दक्षिण भारत। हम्पी में पर्यटक विभिन्न स्मारकों के बीच आवागमन के लिए इलेक्ट्रिक बसें देखने को मिल सकती हैं। तेजी से गर्मियां आने के साथ नए बैटरी संचालित वाहन पर्यटकों के लिए राहत साबित हो सकते हैं।

फिलहाल, गीजला मंटापा और विजया विट्टाला मंदिर परिसर (2 किमी दूरी) के बीच पर्यटकों के लिए 15 इलेक्ट्रिक बग्गी काम कर रही हैं और जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों को भी इसमें जोड़ा जाएगा। बग्गी के विपरीत, बसें हम्पी के आसपास घूमेंगी और पर्यटकों के पास अन्य स्थलों तक पहुंचने का विकल्प होगा।

बसों को चेन्नई स्थित निजी कंपनी द्वारा विकसित किया गया है और यह परियोजना हम्पी विश्व विरासत क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा कार्यान्वित की जा रही है। मंगलवार को, एक ट्रायल रन शुरू हुआ, जहां एक इलेक्ट्रिक बस ने विभिन्न स्थानों की यात्रा की ताकि मोड़ और अन्य पहलुओं के दौरान गति, प्रदर्शन की जांच की जा सके।

बताया गया नए वाहन में एक बार में 20 पर्यटक आ पाएंगे और उन्हें जरूरत के आधार पर संचालित किया जाएगा। पहले चरण में हम्पी के लिए पांच-छह इलेक्ट्रिक बसें लाने की योजना बना रहे हैं। बसें हम्पी और उसके आस-पास के कई जगहों को कवर करेंगी।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

संदेशखाली: नड्डा बोले- महिला मुख्यमंत्री महिलाओं के प्रति ऐसा अपमान कैसे बर्दाश्त कर सकती हैं? संदेशखाली: नड्डा बोले- महिला मुख्यमंत्री महिलाओं के प्रति ऐसा अपमान कैसे बर्दाश्त कर सकती हैं?
नड्डा ने कहा कि दस साल पहले लोग सोचते थे कि देश में कुछ बदलने वाला नहीं है
पांडियन का दावा- ओडिशा में बीजद सरकार बनने के बाद पहला आदेश यह जारी होगा
पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे: शाह
भाजपा को 400 से ज्यादा सीटें मिलने पर पीओके का भारत में विलय किया जाएगा: हिमंत
किसकी बनेगी अगली सरकार? खरगे और अखिलेश ने किए ये दावे
कर्नाटक: दक्षिण कन्नड़ जिला प्रशासन ने मानसून सीजन के लिए तैयारियां शुरू कीं
राजस्थान: कोलिहान खदान में फंसे 15 लोगों में से 10 को बाहर निकाल लिया गया