मुख्यमंत्री येडियुरप्पा के जन्मदिन पर मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

मुख्यमंत्री येडियुरप्पा के जन्मदिन पर मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा

बेंगलूरु/भाषा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येडियुरप्पा बृहस्पतिवार को 78 वर्ष के हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई नेताओं ने उन्हें इस अवसर पर बधाई दी।

Dakshin Bharat at Google News
मोदी ने येडियुरप्पा की तारीफ करते हुए उन्हें मेहनती मुख्यमंत्री बताया और उनकी दीर्घ आयु तथा अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। राज्य के कई नेता उनके आवास पर गए तथा उन्हें बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘कर्नाटक के मेहनती मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई। वे राज्य की प्रगति खासतौर से किसानों के कल्याण और ग्रामीण विकास के लिए पूरी लगन के साथ काम कर रहे हैं। मैं उनकी दीर्घ आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’

शाम को यहां उनके जन्मदिन का भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के अलावा कांग्रेस के सिद्दरामैया तथा जद (एस) के एचडी कुमारस्वामी शामिल होंगे।

केंद्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा, प्रह्लाद जोशी और सुरेश अंगाड़ी भी समारोह में शामिल होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष और राज्य के पार्टी प्रमुख नलिन कुमार कतील भी समारोह में शामिल होंगे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ईवीएम पर कांग्रेस को नड्डा का जवाब- '2004 व 2009 में इसी के जरिए चुनावों में कांग्रेस के प्रधानमंत्री बने थे' ईवीएम पर कांग्रेस को नड्डा का जवाब- '2004 व 2009 में इसी के जरिए चुनावों में कांग्रेस के प्रधानमंत्री बने थे'
Photo: @BJP4India X account
लोकसभा: शिवराज सिंह चौहान ने 'वीबी-जी राम जी' विधेयक पेश करने का प्रस्ताव रखा
प. बंगाल: चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची, हटाए गए मतदाताओं की सूची प्रकाशित की
जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने 7 जिलों में छापे मारे
नाइटक्लब मामला: थाई अधिकारियों ने गौरव और सौरभ लूथरा को भारत निर्वासित किया
कैसे सुधरेगी दिल्ली की हवा?
नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला