कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने लिंगायत के मुद्दे पर सिद्दरामैया पर किया प्रहार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने लिंगायत के मुद्दे पर सिद्दरामैया पर किया प्रहार

पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दरामैया

बेंगलूरु/भाषा। कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एस शिवशंकरप्पा ने कहा कि वीरशैव और लिंगायत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं और उन्होंने अपनी पार्टी के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दरामैया पर प्रहार किया एवं उन पर अतीत में इस समुदाय को बांटने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

Dakshin Bharat at Google News
वे सिद्दरामैया द्वारा शनिवार को दिए गए इस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि ‘बसव धर्म’ एक स्वतंत्र धर्म है जो न तो हिंदुत्व के अंदर और न उसके बाहर है।

ऑल इंडिया वीरशैव महासभा के अध्यक्ष शिवशंकरप्पा ने कहा, ‘…. हम उन मुद्दों पर चर्चा न करें, हम शुरू से कहते आ रहे हैं कि वीरशैव और लिंगायत एक ही है और एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, हम उसी का पालन कर रहे हैं।’

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘हम उसे तोड़ने का प्रयास न करें, हम सभी एकजुट हैं।’

सिद्दरामैया के एक बयान के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘क्या सिद्दरामैया लिंगायत हैं? उन्होंने अपनी राय दी है, मैं क्या कर सकता हूं? उन्होंने उसे बांटने का प्रयास किया लेकिन जब नहीं बांट सके तो वह एक तरफ हो गए।’

वीरशैव-लिंगायत समुदाय की श्रद्धा बसवराज द्वारा 12वीं सदी में शुरू किए गए समाज सुधार आंदोलन के प्रति है और कर्नाटक में उसकी अच्छी खासी संख्या है। यह समुदाय भाजपा के साथ हो गया है।

यह समुदाय 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले दो हिस्सों में बंट गया। सिद्दरामैया की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लिंगायत धर्मावलंबियों को ‘धार्मिक अल्पसंख्यक’ का दर्जा देने के लिए कदम उठाया था।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में