तेलंगाना में मुठभेड़, 2 माओवादी ढेर
On
तेलंगाना में मुठभेड़, 2 माओवादी ढेर
हैदराबाद/भाषा। तेलंगाना के कुमारम भीम जिले में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए।
पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि घटना शनिवार रात तब हुई जब पुलिस महाराष्ट्र से सटे जिले के कादंबा गांव के आसपास जंगलों में तलाशी अभियान चला रही थी।अधिकारी ने बताया कि पुलिस दल गुप्त सूचना के आधार पर जंगली इलाके में तलाशी अभियान चला रहा था कि माओवादियों के एक समूह ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने जवाब में गोलीबारी की तो वे वहां से भाग गए।
कुमारम भीम के प्रभारी पुलिस अधीक्षक वी सत्यनारायण ने कहा, ‘हमारे सुरक्षाबल रातभर माओवादियों की तलाश करते रहे। सुबह (रविवार को) हमें दो शव मिले। इनमें से एक की पहचान कर ली गई है।’
उन्होंने कहा कि मारे गए दूसरे माओवादी की पहचान की जा रही है। पुलिस को शवों के पास से दो हथियार और माओवादी साहित्य मिला है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
23 Jan 2026 10:14:51
Photo: Vangalapudianitha FB Page


