वायनाड: राहुल गांधी ने बाढ़ प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया

वायनाड: राहुल गांधी ने बाढ़ प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया

वायनाड में राहुल गांधी

वायनाड (केरल)/भाषा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को अपने वायनाड संसदीय क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

Dakshin Bharat at Google News
बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित पुथुमाला में गांधी ने कहा कि मलबे के नीचे अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुथुमाला में भूस्खलन हुआ था। उन्होंने कहा, मैंने वायनाड में मेप्पाडी के पुथुमाला में उस जगह का दौरा किया जहां भूस्खलन हुआ था।

उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर कहा, यह भूस्खलन की एक भयानक घटना है जिसमें एक पूरा गांव तबाह हो गया, कई लोगों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है और राहत एवं बचाव अभियान चल रहा है। उन्होंने कोझीकोड जिले के वायनाड में मेप्पाडी और कैथापोइल में राहत शिविरों में लोगों के साथ बातचीत की।

राहुल गांधी ने उनसे कहा, मैं जानता हूं कि यह मुश्किल समय है लेकिन मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप अपने भविष्य की चिंता नहीं करें। हम आपके साथ खड़े हैं, हम आपकी सहायता को तैयार हैं और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आप अपने जीवन का पुनर्निर्माण कर सकें।

वायनाड के सांसद ने कैथापोइल के राहत शिविर में राहत सामग्रियों का भी वितरण किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से कहा कि उनके प्रतिनिधि के रूप में राज्य और केन्द्र सरकारों से इस क्षेत्र के लिए मदद मांगने के के लिए केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है।

राहुल गांधी ने लोगों को ईद की बधाई भी दी। इससे पूर्व गांधी ने लोगों से अपील की कि वे उनके ससंदीय क्षेत्र वायनाड में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री मुहैया कराएं।

वायनाड दौर पर पहुंचे राहुल गांधी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लोगों से अपील करते हुए लिखा, मेरा संसदीय क्षेत्र वायनाड बाढ़ से तबाह हो गया है, हजारों लोग बेघर हो गए हैं और उन्हें राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।

उन्होंने लिखा, हमें तत्काल पानी की बोतलों, चटाई, कंबल, अधो वस्त्र, धोती, नाइटगाउन, बच्चों के कपड़े, चप्पल, सैनेटरी नैपकिन, साबुन, टूथब्रश, टूथपेस्ट, डेटॉल, ब्लीचिंग पाउडर और क्लोरीन की जरूरत है। गांधी ने लोगों से राहत सामग्री मलप्पुरम जिले में बनाए गए केन्द्रों में भेजने को कहा है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति पर प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री विजयन, वायनाड के जिला कलेक्टर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बात की है। यहां से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राहुल का वायनाड का यह दूसरा दौरा है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
Photo: PinarayiVijayan FB Page
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है