पोप फ्रांसिस 13 अक्टूबर को भारतीय नन को घोषित करेंगे संत

पोप फ्रांसिस 13 अक्टूबर को भारतीय नन को घोषित करेंगे संत

सिस्टर मरियम थ्रेसिया

नई दिल्ली/भाषा। वेटिकन सिटी में रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पोप फ्रांसिस सिस्टर मरियम थ्रेसिया को संत घोषित करेंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन करेंगे। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
इसके अनुसार मुरलीधरन सिस्टर मरियम थ्रेसिया को संत घोषित करने के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए 12 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक वेटिकन सिटी की दो दिवसीय यात्रा करेंगे।

सिस्टर मरियम थ्रेसिया का जन्म 26 अप्रैल, 1876 को केरल के त्रिशूर में हुआ था। मई 1914 में उन्होंने त्रिशूर में ‘कांग्रीगेशन ऑफ द सिस्टर्स ऑफ द होली फैमिली’ की स्थापना की थी। आठ जून, 1926 को उनका निधन हो गया था।

पोप जॉन पॉल द्वितीय ने नौ अप्रैल, 2000 को उन्हें ‘धन्य’ घोषित किया था। पिछले महीने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सिस्टर थ्रेसिया का उल्लेख किया था।

उन्होंने कहा था कि यह हर भारतीय के लिए गौरव का विषय हे कि आगामी 13 अक्टूबर को पोप फ्रांसिस उन्हें संत घोषित करेंगे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर