सबरीमला में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, बीस दिन में ही 69 करोड़ का चढ़ावा

सबरीमला में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, बीस दिन में ही 69 करोड़ का चढ़ावा

सबरीमला मंदिर

सबरीमला/भाषा। सबरीमला स्थित भगवान अयप्पा के मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ होने के साथ मंदिर की आय दो महीने से चल रही तीर्थयात्रा के पहले 20 दिनों में ही 69 करोड़ रुपए के पार पहुंच गई है।

Dakshin Bharat at Google News
धर्मस्थल के मामलों के प्रबंधक त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड (टीडीबी) ने बताया कि इस वर्ष छह दिसंबर तक मंदिर राजस्व 69.39 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। यह 2018-19 तीर्थयात्रा की इसी अवधि की आय से 27.55 करोड़ रुपए अधिक है।

टीडीबी के एक सदस्य विजयकुमार ने कहा कि पिछले इस समय तक राजस्व 41.84 करोड़ रुपए था। इस पवित्र स्थल को मंडल पूजा के लिए 16 नवंबर को खोल दिया गया था।

‘अरवन प्रसाद’ की बिक्री से 28.26 करोड़ जबकि ‘अप्पम प्रसाद’ से 4.2 करोड़ की आय हुई। ‘हुंडी’ संग्रह से 23.58 करोड़ की आय हुई।

पिछले साल 28 सितंबर को उच्चतम न्यायालय द्वारा सभी आयु वर्ग की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति देने और राज्य की वाम मोर्चा सरकार द्वारा इसका अनुपालन करने की प्रतिबद्धता जताए जाने के बाद दक्षिणपंथी संगठनों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किए थे।

भूमाता दल की नेता तृप्ति देसाई को 10-50 वर्ष की आयु की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के कारण इस वर्ष एक बार फिर कोच्चि से ही लौटना पड़ा। पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें सुरक्षा देने से इनकार कर दिया।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर