केरल में कोरोना वायरस के छह नए मामले सामने आए: मुख्यमंत्री विजयन

केरल में कोरोना वायरस के छह नए मामले सामने आए: मुख्यमंत्री विजयन

तिरुवनंतपुरम/भाषा। केरल में कोरोना वायरस के छह नए मामलों की मंगलवार को पुष्टि होने के साथ राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 12 हो गई है। इस बीच, राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने की कोशिश के तहत शैक्षणिक संस्थानों और सिनेमाघरों को बंद करने सहित कई पाबंदियां लगाने का फैसला किया है।

Dakshin Bharat at Google News
मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को मंत्रिमंडल की एक विशेष बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि कम से कम 1,116 लोग विभिन्न अस्पतालों के 149 पृथक वार्डों में निगरानी में हैं, जबकि 967 को घर में पृथक रखा गया है।

स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने कहा कि नए मामले इटली से लौटे दंपति, उनके बेटे और दोस्त तथा रिश्तेदारों के हैं। उन्होंने कहा कि जिन छह नये मामलों की पुष्टि हुई है उनमें दंपति के वृद्ध माता-पिता भी शामिल हैं।

विजयन ने कहा कि स्कूल, कॉलेज और सिनेमा घर 31 मार्च तक राज्य में बंद रखे गए हैं। राज्य, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्डों के सभी स्कूलों में कक्षा एक से सात तक बंद रहेंगे और उनके लिये शुरू की गई परीक्षाएं रोक कर रखी जाएंगी।

हालांकि, 10वीं और 12 वीं कक्षा तथा व्यावसायिक उच्चतर माध्यमिक की परीक्षाएं जारी रहेंगी। मदरसा, आंगनवाड़ी, ट्यूशन कक्षाएं भी 31 मार्च तक बंद रहेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा मंदिर और चर्च के समारोहों को टाला जाना चाहिए।

विजयन ने कहा कि सबरीमला में भगवान अयप्पा मंदिर मासिक पूजा के लिए 13 मार्च को खुलेगा लेकिन इस समय श्रद्धालुओं को दर्शन से बचना चाहिए। मंदिर बोर्ड ने श्रद्धालुओं से मंदिर नहीं आने की अपील की है। विजयन ने कहा कि विवाह समारोह किए जा सकते हैं लेकिन लोगों के बड़े समागम को टाला जाना चाहिए।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ईरान के हालात से सीखें ये सबक ईरान के हालात से सीखें ये सबक
इजराइल व अमेरिका की संयुक्त सैन्य कार्रवाई से ईरान दहल उठा। उसके सर्वोच्च नेता समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और आम...
ईरान ने तैनात कीं खैबर मिसाइलें, कहा- 'इजराइल में सायरन कभी बंद नहीं होंगे'
ऑपरेशन 'रोरिंग लॉयन' का तीसरे दिन में प्रवेश, सायरन से गूंजा इज़राइल
ईरान ने अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर पर 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं
एयर स्ट्राइक में शीर्ष ईरानी जनरलों की मौत की पुष्टि हुई, मिसाइलों से जोरदार पलटवार
एयर स्ट्राइक में ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद भी मारे गए!
ढह गया खामेनेई का 'अभेद्य' किला