केरल में बाढ़ से हालात बिगड़े, अब तक 60 से ज्यादा लोगों की मौत

केरल में बाढ़ से हालात बिगड़े, अब तक 60 से ज्यादा लोगों की मौत

kerala flood

तिरुवनंतपुरम। केरल में बाढ़ भयानक रूप लेती जा रही है। जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण हालात बिगड़ रहे हैं। अब तक 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालात के मद्देनजर कोच्चि हवाई अड्डे को शनिवार तक बंद कर दिया गया है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राज्य के सभी जिलों में रेड अलर्ट है।

Dakshin Bharat at Google News
विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, पिछले चौबीस घंटे में कम से कम 25 लोगों की मौत हो चुकी है। सेना स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर बचाव एवं रावत कार्यों में जुटी है। कई लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं जिन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। एक अधिका​री ने बताया कि सेना की ओर से बचाव कार्यों में बहुत मदद मिल रही है। दिन में बचाव एवं राहत कार्य तेजी से होते हैं, लेकिन दिन ढलने के बाद दिक्कत आती है।

​हालात पर काबू पाने के लिए एनडीआरएफ के पांच अतिरिक्त दल भेजे गए हैं। केरल में यह स्थिति भारी बारिश के बाद पैदा हो गई। पिछले करीब बारह दिनों से प्रदेश में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही। इसके बाद जगह—जगह बाढ़ आने लगी। कई इलाकों में पानी भरने के कारण लोगों को अपने घरों को छोड़ दूसरे सुरक्षित इलाकों की ओर जाना पड़ा।

स्थानीय लोग बताते हैं कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसी बारिश कभी नहीं देखी। यहां जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। कई लोगों को टेंटों में रात बितानी पड़ी है। भारी बारिश के बाद बांध लबालब भर चुके हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में दफ्तर, दुकानें और स्कूल—कॉलेज आदि बंद हैं। लोगों को सामान्य जरूरत के सामान के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन से बात कर हरसंभव सहायता का विश्वास दिलाया है।

जरूर पढ़िए:
– वॉट्सअप को टक्कर देने आ रहा है पतंजलि का किम्भो एप, 27 अगस्त को होगा लॉन्च
– लाहौर हवाईअड्डे पर तड़पता रहा भारतीय यात्री, लेकिन पाकिस्तान ने नहीं दी इलाज की अनुमति
– सैनिकों की हिफाजत करती हैं मां तनोट, पाक के 3000 बम भी मंदिर का कुछ नहीं बिगाड़ सके

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर