तबाही के बीच देवदूत बनकर आए जवान, अपनी पीठ को बना दिया बाढ़ पीड़ितों के लिए सीढ़ी

तबाही के बीच देवदूत बनकर आए जवान, अपनी पीठ को बना दिया बाढ़ पीड़ितों के लिए सीढ़ी

ndrf rescue operation kerala

तिरुवनंतपुरम। केरल से बाढ़ और तबाही की भयावह तस्वीरें आ रही हैं। इसके बीच कुछ तस्वीरें ऐसी भी हैं जिन्हें पूरा देश सराह रहा है। तीनों सेनाओं के अलावा विभिन्न सुरक्षाबल और एनडीआरएफ के जवान दिन-रात लोगों की हिफाजत में जुटे हैं। उनके प्रयासों से अब तक लाखों लोगों की जिंदगी बचा ली गई है। आज ​सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Dakshin Bharat at Google News
इसमें देखा जा सकता है कि जब चारों ओर पानी भर गया तो ये जवान देवदूत बनकर आए। उन्होंने लोगों को निकालने के लिए नाव का इंतजाम किया, लेकिन पानी भरा होने के कारण महिलाओं और बच्चियों को नाव तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

ऐसे में एक जवान ने अपनी पीठ को सीढ़ी बना दिया और कई महिलाएं उस पर पांव रखते हुए नाव में बैठीं। उन्हें वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया है। इस घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद पूरा देश इन जवानों की तारीफ कर रहा है। उन्हें ​फरिश्ता और देवदूत बताया जा रहा है। आप भी देखिए यह वीडियो:

जरूर पढ़िए:
– दरिंदगी की हद, दहेज के लिए प्लास से उखाड़ दिए विवाहिता के दांत
– अपराधियों की किस्मत खराब! लूटने के लिए रुकवाई गाड़ी, अंदर बैठी पुलिस ने किया गिरफ्तार
– जख्मी जूतों के ‘डॉक्टर’ नरसी को मिल ही गया अस्पताल, महिंद्रा बने मददगार

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जीएसटी बचत उत्सव: मोदी ने त्योहारों के मौसम को नई उमंग से भरने का आह्वान किया जीएसटी बचत उत्सव: मोदी ने त्योहारों के मौसम को नई उमंग से भरने का आह्वान किया
Photo: @narendramodi X account
जीएसटी कटौती से अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 1.5 लाख करोड़ रुपए तक की बचत होगी: प्रह्लाद जोशी
दशहरा उत्सव और सांस्कृतिक महानता से अपरिचित लोगों ने बानू मुश्ताक का विरोध किया: सिद्दरामय्या
जीएसटी छूट: ईटानगर में बोले मोदी- त्योहारों के मौसम में जनता को मिला डबल बोनस
'आत्मनिर्भर भारत' और 'मेक इन इंडिया' के दृष्टिकोण को जोड़ते हैं जीएसटी सुधार: मोहन चरण माझी
विकसित और आत्मनिर्भर भारत के प्रयासों का हिस्सा बनें: प्रधानमंत्री
मिलना बड़ी बात नहीं, मिलकर संभालना बड़ी बात है: डॉ. समकित मुनि