हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव का निधन

हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव का निधन

राजू श्रीवास्तव जिस दिन एम्स में भर्ती करवाए गए, उसी दिन उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी


नई दिल्ली/दक्षिण भारत। मशहूर हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव का बुधवार को निधन हो गया। वे 58 साल के थे। उन्हें 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। इस बीच उनके स्वास्थ्य में सुधार की खबरें भी आई थीं, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका।

राजू श्रीवास्तव जिस दिन एम्स में भर्ती करवाए गए, उसी दिन उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। उनके स्वास्थ्य में बहुत कम सुधार हो रहा था, जिसके बाद देश-दुनिया में उनके प्रशंसक  बेहतरी की कामना कर रहे थे।

राजू श्रीवास्तव 1980 के दशक के अंत से मनोरंजन जगत में सक्रिय रहे थे। उन्हें 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चौलेंज’ के पहले सीजन में भाग लेने के बाद काफी लोकप्रियता मिली थी।

उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ (रीमेक) और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। वे उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष भी थे।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

'मेट्रो सेवा को नहीं हो रहा कोई नुकसान...', शिवकुमार ने क्यों​ किया 'शक्ति योजना' का जिक्र? 'मेट्रो सेवा को नहीं हो रहा कोई नुकसान...', शिवकुमार ने क्यों​ किया 'शक्ति योजना' का जिक्र?
Photo: DKShivakumar.official FB page
इंडि गठबंधन वाले हैं घोटालेबाजों की जमात, इन्हें किसी भी कीमत पर सत्ता चाहिए: मोदी
देवराजे गौड़ा के आरोपों पर बोले शिवकुमार- केवल पेन-ड्राइव के बारे में चर्चा कर रहे हैं ...
वीडियो ने साबित कर दिया कि स्वाति मालीवाल के सभी आरोप झूठे थे: आप
इंडि गठबंधन ने बुलडोजर संबंधी टिप्पणी के लिए मोदी की आलोचना की, कहा- धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करेंगे
मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा: नड्डा
मालीवाल मामले में दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार को गिरफ्तार किया