उप्र: बड़े-बड़े दावे धराशायी, ओवैसी की पार्टी को मिले आधा प्रतिशत से भी कम वोट!

उप्र: बड़े-बड़े दावे धराशायी, ओवैसी की पार्टी को मिले आधा प्रतिशत से भी कम वोट!

राज्य में नोटा के खाते में 0.69 प्रतिशत वोट आए हैं


लखनऊ/दक्षिण भारत। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान विवादित भाषणों से सुर्खियां बटोरने वाले एआईएमआईएम प्रमुख असुदुद्दीन ओवैसी के दावे धराशायी हो गए। उनकी पार्टी को उप्र में आधा प्रतिशत वोट भी नहीं मिला। 

Dakshin Bharat at Google News
चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, ओवैसी की पार्टी सिर्फ 0.49 प्रतिशत वोट हासिल कर पाई है। वहीं, राज्य में नोटा के खाते में 0.69 प्रतिशत वोट आए हैं। इसका मतलब है कि एआईएमआईएम से ज्यादा वोट नोटा को मिले हैं।

एआईएमआईएम के ज्यादातर प्रत्याशी 5,000 वोट भी नहीं पा सके। उप्र की जनता ने उन्हें नकार दिया। कुछ मुस्लिम बाहुल्य सीटों की बात करें तो वहां भी एआईएमआईएम कमाल नहीं दिखा पाई। 

आजमगढ़ से एआईएमआईएम के उम्मीदवार कमर कमाल सिर्फ 5,532 वोट ले पाए। देवबंद से उमैर मदनी 3,501 वोट, जौनपुर से अभयराज 6,228 वोट, कानपुर कैंट से मुइनुददीन 1,112 वोट, लखनऊ मध्य से सलमान 623 वोट, मुरादाबाद से नगर से मो. दानिश 259 वोट, मेरठ से इमरान अहमद 3,038 वोट, मुरादाबाद ग्रामीण से मोहीद फरगनी को 2,380 वोट मिले हैं।

सोशल मीडिया पर एआईएमआईएम को लेकर मीम्स शेयर किए जा रहे हैं, जिनमें दावा किया गया है कि इस पार्टी ने सपा और बसपा के वोटों में सेंध लगाकर इन्हें नुकसान पहुंचाया है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए