कश्मीर: बुधवार को शुरू हुई कार्रवाई में अब तक 6 आतंकवादी ढेर

कश्मीर: बुधवार को शुरू हुई कार्रवाई में अब तक 6 आतंकवादी ढेर

एक जवान भी शहीद 


श्रीनगर/भाषा। भारतीय सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बड़ी कार्रवाई कर तीन आतंकवादियों को मार गिराया। इसके लिए सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच रातभर मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक जवान भी शहीद हो गया। मारे गए आतंकवादियों का संबंध जैश-ए-मोहम्मद से था। इनमें से एक पाकिस्तानी था। इसके अलावा तीन सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। 

बता दें कि दक्षिण कश्मीर में बुधवार को शुरू हुई कार्रवाई में अब तक छह आतंकवादी मारे जा चुके हैं। कुलगाम जिले में भी तीन आतंकवादी ढेर हो गए थे।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों को खुफिया सूत्रों से सूचना मिली कि अनंतनाग जिले के नौगाम शाहाबाद में कुछ आतंकवादी छिपे हुए हैं। इसके बाद बुधवार रात को इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। 

इस दौरान आतंकवादियों ने जवानों की ओर गोलीबारी की, जिसका जोरदार जवाब दिया गया। इसके साथ ही अभियान जबरदस्त मुठभेड़ में बदल गया और तीन आतंकवादी ढेर हो गए।

कार्रवाई को अंजाम देते हुए सेना के तीन जवान और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। उन्हें सैन्य अस्पताल ले जाया गया। यहां सेना के एक जवान ने दम तोड़ दिया।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने इस बात की पुष्टि की है कि मारे गए आतंकवादियों का ताल्लुक जैश-ए-मोहम्मद से था। 

उन्होंने ट्वीट किया, 'दो अलग-अलग मुठभेड़ों में जैश-ए-मोहम्मद के छह आतंकवादी मारे गए हैं। इनमें से अब तक चार की पहचान हो पाई है, जिनमें से दो के पाकिस्तानी और दो के स्थानीय नागरिक होने की जानकारी मिली है। दो अन्य आतंकवादियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। यह एक बड़ी उपलब्धि है।’

पुलिस के अनुसार, कुलगाम जिले में मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी समेत तीन आतंकवादी ढेर हो गए थे। 

देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

रायबरेली में बोले शाह- इतने सालों से जिन्हें वोट दिया, उन्होंने लोगों को सांसद निधि से क्या दिया? रायबरेली में बोले शाह- इतने सालों से जिन्हें वोट दिया, उन्होंने लोगों को सांसद निधि से क्या दिया?
शाह ने कहा कि गांधी परिवार झूठ बोलने में बड़ा माहिर है
पीओके में उग्र हुए आंदोलनकारी, एक पुलिसकर्मी की मौत, 100 से ज्यादा लोग घायल
तृणमूल कांग्रेस ने प. बंगाल को घोटालों का गढ़ बना दिया: मोदी
पाक: आतंकियों ने लड़कियों के स्कूल को बम से उड़ाया, दो हमलों में 7 सुरक्षाकर्मियों को मार गिराया
एसएम कृष्णा की सेहत के बारे में आई बड़ी ख़बर
118.4 बिलियन डॉलर के साथ यह देश बना भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार
'जय बद्री विशाल' ... जयकारों के साथ खुल गए बद्रीनाथ धाम के कपाट