72वें गणतंत्र दिवस पर गूगल का यह डूडल देखा?
On
72वें गणतंत्र दिवस पर गूगल का यह डूडल देखा?
नई दिल्ली/भाषा। भारत के 72वें गणतंत्र दिवस पर सर्च इंजन ‘गूगल’ ने भारत की जीवंत कला और सांस्कृतिक विरासत को प्रतिबिंबित करता एक ‘डूडल’ बनाया है।
‘डूडल’ को तिरंगे के रंगों में रंगने की कोशिश की गई है, सबसे आगे लोग हरे रंग की पोशाक पहने नजर आ रहे हैं, पीछे की तरफ केसरिया रंग की सुंदर पुरानी इमारतें नजर आ रही हैं और ‘गूगल’ की अंग्रेजी हिज्जे को नीले रंग में लिखा गया है।डूडल में कई धार्मिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के लोग नजर आ रहे हैं, जो भारत की विविधता को रेखांकित करता है। इसमें कई क्षेत्र के लोग भी दिखाए गए हैं, जैसे किसानों, शिक्षकों, लोक संगीतकारों, ड्रम वादकों, फिल्म निर्माताओं, नर्तकियों, संगीतकारों, क्रिकेटर आदि।
‘डूडल’ के बारे में जानकारी देते हुए कम्पनी ने कहा, ‘आज का डूडल मुम्बई के कलाकार ओंकार फोंडेकर ने बनाया है।’गूगल हर महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक घटनाओं को याद करने के लिए डूडल बनाता है और पिछले कई वर्षों से गणतंत्र दिवस के मौके पर इसे बना रहा है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
09 Jun 2026 17:00:22
Photo: JahangirKhanTMC FB Page


