टिकट कटने से नाराज कांग्रेस विधायक ने पार्टी दफ्तर से उठवा लीं 300 कुर्सियां!

टिकट कटने से नाराज कांग्रेस विधायक ने पार्टी दफ्तर से उठवा लीं 300 कुर्सियां!

टिकट न मिलने से कांग्रेस विधायक नाराज हो गए।

औरंगाबाद/भाषा। लोकसभा का टिकट कटने से खिन्न हुए कांग्रेस विधायक अब्दुल सत्तार ने अपने समर्थकों की मदद से मंगलवार को पार्टी के स्थानीय कार्यालय से 300 कुर्सियां उठवा लीं।

Dakshin Bharat at Google News
सिलोद से विधायक सत्तार ने कहा कि वे पार्टी छोड़ चुके हैं और उन्होंने दावा किया कि कुर्सियों पर उनका मालिकाना हक है। कुर्सियां न होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक राकांपा के दफ्तर में हुई।

सत्तार को उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें औरंगाबाद सीट से लोकसभा का टिकट देगी लेकिन इस सीट पर विधान परिषद् सदस्य सुभाष झंबाद को टिकट दिया गया जिससे सत्तार नाराज हो गए।

इस संबंध में अब्दुल सत्तार ने कहा कि कुर्सियां मेरी थीं और मैंने कांग्रेस की बैठकों के लिए इन्हें उपलब्ध कराया था। अब मैंने पार्टी छोड़ दी है और इसलिए कुर्सियां भी ले ली हैं। जिन्हें टिकट मिला है वे खुद व्यवस्था करें।

दूसरी ओर झंबाद ने इसे मामूली घटना बताया है। उन्होंने कहा कि सत्तार को जरूरत होगी इसलिए कुर्सियां ले गए हैं। हम निराश नहीं हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए