दुनिया का सबसे बड़ा जादू-टोने का बाजार है ‘सोनारा सुपर मार्केट’..?

दुनिया का सबसे बड़ा जादू-टोने का बाजार है ‘सोनारा सुपर मार्केट’..?

खिए दुनिया का सबसे ब़डा जादू-टोने का बाजार, यहां आने वालों की चुंधिया जाती हैं आंखें। आज हम आपको दुनिया के ऐसे बाजार में ले चलेंगे जहां अच्छों-अच्छों की आंखें चुंधिया जाती हैं। जी हां यह है दुनिया का सबसे ब़डा जादू-टोने का बाजार। विश्व के इस इकलौते जादू-टोने के बाजार में सारा सामान मिलता है। यह ’’सोनोरा सुपर मार्किट’’ के नाम से जाना जाता है। इसकी स्थापना वर्ष १९५० में हुई थी। जरूरत के सभी सामान के साथ-साथ यहां एक हिस्से में हर्बल मेडिसिन, तंत्र विधा और जादू-टोने का सामान भी बेचा जाता है।एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मार्किट में सभी प्रकार की हर्बल मेडिसिन है। सिर्फ इतना ही नहीं यहां की हर दुकान पर एक डॉक्टर होता है। खास बात ये कि इन डॉक्टर साहब को दवाई देने से कहीं अधिक जादू-टोने की अधिक जानकारी होती है। ये डॉक्टर्स हर समस्या के समाधान का दावा करते हैं। हर्बल दवाओं के अलावा यहां तांत्रिक विधा में काम आने वाली कुछ ऐसी चीजें बेची जाती है जो कानूनन अवैध है। इनमें कई प्रजातियों के जानवरों की खाल, नाखून और दांत होते हैं। यहां सबसे ज्यादा हमिंग बर्ड बिकती है। हमिंग बर्ड एक छोटे आकार की चिि़डया होती है जिसे ये लोग मारकर सुखाकर बेचते हैं। यहां आने वाले पर्यटक इस मार्केट जरूर घूमने जाते हैं। इस वजह से आज यह प्रमुख आकर्षण बन चुका है। अब जो लोग यह सोचते हैं कि जादू-टोना और अंधविश्वास वाली चीजें केवल भारत में ही होती हैं तो वे गलत हैं। मैक्सिको के सोनोरा विचक्राफ्ट मार्किट जाएंगे तो आपकी यह धारणा खुद-ब-खुद टूट जाएगी। तो क्या आप भी जाना चाहेंगे ’’सोनारा सुपर मार्केट’’..?

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

'देशभक्ति हमारे धर्म में निहित, भारत सरकार ने पहलगाम घटना का दृढ़ता से जवाब दिया' 'देशभक्ति हमारे धर्म में निहित, भारत सरकार ने पहलगाम घटना का दृढ़ता से जवाब दिया'
मुरलीधर राव थे मुख्य अतिथि
ऑपरेशन सिंदूर: सीडीएस की टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने सरकार से कहा- देश को सच बताएं
पाकिस्तानी फौज ने सोचा तक नहीं था, वहां हमारी सेना ने आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया: मोदी
कोविड-19: कर्नाटक सरकार के दिशा-निर्देश- 'बच्चों में दिखें ये लक्षण तो उन्हें न भेजें स्कूल'
पाक: बलोच लड़ाकों ने शहर पर कुछ समय के लिए कब्जा किया, एक अधिकारी की मौत
बेंगलूरु: मानसून आने से पहले एचएडीआर अभ्यास आयोजित किया गया
हाई लाइफ एग्जिबिशन: फैशन, स्टाइल और लग्जरी का शानदार संगम आज से शुरू