शाह ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण किया

शाह ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण किया

भोपाल। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार सुबह भोपाल पहुंचने के साथ ही शहर के लालघाटी चौराहे पर स्थापित जनसंघ संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण किया। शाह तीन दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार सुबह यहां पहुंचे। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भोपाल के महापौर आलोक शर्मा भी उपस्थित थे।भाजपा नेता विष्णु राठौर ने बताया, पहले प्रतिमा चौराहे के बीचोंबीच स्थापित की गई थी, लेकिन यातायात में आ रही दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए इसे हटाकर एक कोने में लगाया गया। शाह ने शुक्रवार को इसका लोकार्पण किया। भाजपा अध्यक्ष शुक्रवार सुबह ही सामान्य विमान से राजा भोज हवाईअड्डे पर पहुंचे जहां मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उनके स्वागत में स़डक के दोनों किनारों पर ख़डे लोगों में कई बुर्का पहनी हुई महिलाएं भी नजर आई।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News