पद्मश्री से सम्मानित 94 वर्षीय शायर आनंद मोहन ने दी कोरोना वायरस को शिकस्त
On
पद्मश्री से सम्मानित 94 वर्षीय शायर आनंद मोहन ने दी कोरोना वायरस को शिकस्त
नोएडा/भाषा। पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात शायर एवं साहित्यकार आनंद मोहन जुत्शी गुलजार देहलवी 94 वर्ष की उम्र में कोरोना वायरस संक्रमण को शिकस्त देकर स्वस्थ हो गए हैं।
अस्पताल से छुट्टी पाने के बाद सेक्टर 26 स्थित अपने घर लौटने पर उन्होंने दोबारा जिंदगी देने वाले चिकित्सकों का शुक्रिया अदा किया।देहलवी ने बताया कि उन्हें सांस की बीमारी की वजह से नोएडा के एक निजी अस्पताल में एक जून को भर्ती कराया गया था। जांच रिपोर्ट में उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।
उन्होंने बताया कि उसके बाद उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उस समय उनकी हालत काफी खराब थी।
वे सांस नहीं ले पा रहे थे। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। उन्होंने बताया कि स्थिति सामान्य होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
16 Jan 2026 17:43:23
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...


