पाकिस्तान ने इस साल 2,050 बार किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, 21 भारतीयों की मौत

पाकिस्तान ने इस साल 2,050 बार किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, 21 भारतीयों की मौत

पाकिस्तान की आतंकी हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय सुरक्षा बलों के जवान.

नई दिल्ली/भाषा। विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि इस साल अब तक पाकिस्तान ने बिना उकसावे के 2,050 बार संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया जिसमें 21 भारतीयों की मौत हुई है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, हमने बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन समेत सीमा पार घुसपैठ और भारतीय नागरिकों और अग्रिम चौकियों को निशाना बनाने की अपनी चिंताएं पाकिस्तान के समक्ष उजागर की हैं।

उन्होंने कहा, इस साल उन्होंने बिना उकसावे के 2,050 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसमें 21 भारतीय लोगों की मौत हुई।

भारत ने लगातार पाकिस्तान से कहा है कि वह अपने सुरक्षा बलों को नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 2003 के संघर्ष विराम को लेकर बनी सहमति का पालन करने के लिए कहें।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

वोक्कालिगा, लिंगायत, एससी/एसटी और सभी समुदाय मोदी के कारण भाजपा का कर रहे समर्थन: येडियुरप्पा वोक्कालिगा, लिंगायत, एससी/एसटी और सभी समुदाय मोदी के कारण भाजपा का कर रहे समर्थन: येडियुरप्पा
Photo: @BSYBJP X account
हम हर कीमत पर संविधान की रक्षा करेंगे: राहुल गांधी
मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है- भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना: शाह
मोदी के नेतृत्व में देश वंशवादी राजनीति छोड़कर विकास की राजनीति के साथ आगे बढ़ रहा है: नड्डा
दिल्ली के बाद अब इस शहर के 6 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद राधिका खेड़ा ने 'पूर्व पार्टी' के खिलाफ खोला मोर्चा
ओडिशा में बीजद अस्त, कांग्रेस पस्त, लोग भाजपा को लेकर आश्वस्त हैं: मोदी