7 जून का इतिहास: अपने 14वें बच्चे को जन्म देते समय हुई थी मुमताज की मौत

7 जून का इतिहास: अपने 14वें बच्चे को जन्म देते समय हुई थी मुमताज की मौत

शाहजहां एवं मुमताज

नई दिल्ली/भाषा। आज 7 जून है और साल का 158वां दिन। आज के दिन का ताजमहल से गहरा रिश्ता है। दरअसल शाहजहां की पत्नी मुमताज महल का निधन सात जून को हुआ था। बुरहानपुर में अपनी 14वीं संतान को जन्म देते समय मुमताज महल ने अंतिम सांस ली थी। देश दुनिया के इतिहास में 7 जून की तारीख पर दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1539 : बक्सर के निकट चौसा की लड़ाई में शेरशाह सूरी ने मुग़ल बादशाह हुमायूं को हराया। 1557 : इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1631 : मु्ग़ल बादशाह शाहजहां की पत्नी मुमताज़ बेगम का निधन। 14वें बच्चे के जन्म के समय 39 बरस की उम्र में मुमताज ने दम तोड़ा।

1780 : लंदन में एंटी-कैथोलिक दंगों में लगभग 100 लोगों की मौत।

1893 : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ़्रीका में पहली बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया।

1971 : विश्व स्वास्थ्य संगठन ने तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान से लगे भारत के सीमावर्ती इलाकों में हैजा से तीन हजार लोगों की मौत की पुष्टि की।

1974 : टेनिस के खेल में भारत का नाम दुनियाभर में रोशन करने वाले महेश भूपति का जन्म।

1975 : राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में बदला गया और कमल के फूल का इसका चिह्न बनाया गया।

1979 : भारत का दूसरा उपग्रह भास्कर प्रथम सोवियत संघ के बीयर्स लेक से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।

1995 : अमेरिका के नार्मन थैगार्ड अंतरिक्ष की कक्षा में सबसे लम्बे समय तक रहने वाले अंतरिक्ष यात्री बने।

1997 : महेश भूपति ग्रैंड स्लैम टेनिस खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने
2000 : एक अमेरिकी अदालत ने माइक्रोसॉफ़्ट कंपनी को दो भागों में बांटने का निर्देश दिया।

2004 : इस्रायली मंत्रिमंडल ने गाजा क्षेत्र से बस्तियां हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
2006 : नेपाल के आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए भारत ने एक अरब रुपए देने का निर्णय लिया।

2006 : जॉर्डन मूल का इराकी उग्रवादी अबू मुसाब अल जरकावी अमेरिका के हवाई हमले में मारा गया। वह कट्टरपंथी इस्लामी संगठन अल कायदा का इराक में स्वयंभू प्रमुख था।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

तेलंगाना: निज़ामाबाद में शाह ने बताई तुष्टीकरण की 'एबीसी', सीटों के लिए किया बड़ा दावा तेलंगाना: निज़ामाबाद में शाह ने बताई तुष्टीकरण की 'एबीसी', सीटों के लिए किया बड़ा दावा
शाह ने कहा कि कांग्रेस के समय में भारत पर लगातार आतंकवादी बम विस्फोटों का खतरा मंडराता रहता था
कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दिया
भाजपा चाहती है कि पिछड़ा, दलित और आदिवासी वर्ग के लोग आगे न बढ़ें: राहुल
प्रज्ज्वल रेवन्ना मामला: पीड़ित महिलाओं को वित्तीय सहायता देगी कर्नाटक सरकार
जगन ने जो भी वादा किया, उसे कभी नहीं निभाया, यह 'वादा-खिलाफी सरकार' है: शाह
निशाने पर थे नूपुर शर्मा, राजा सिंह ... सूरत से गिरफ्तार मौलवी के बारे में 'खतरनाक' खुलासे
बेंगलूरु: स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देकर कैंसर से बचाव के लिए जागरूक किया