इजराइल से तनातनी के बीच पाकिस्तान गए ईरानी राष्ट्रपति

ईरानी राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी और एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल है

इजराइल से तनातनी के बीच पाकिस्तान गए ईरानी राष्ट्रपति

Photo: @raisi_com X account

इस्लामाबाद/दक्षिण भारत। ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सोमवार को पाकिस्तान पहुंचे। इस पड़ोसी देश में 8 फरवरी के आम चुनावों के बाद किसी भी राष्ट्राध्यक्ष की यह पहली यात्रा है।

Dakshin Bharat at Google News
रईसी इस्लामाबाद हवाईअड्डे पर पहुंचे और आवास मंत्री मियां रियाज़ हुसैन पीरज़ादा और ईरान में पाकिस्तान के राजदूत मुदस्सिर टीपू ने उनका स्वागत किया।

बताया गया कि ईरानी राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी और एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल है, जिसमें विदेश मंत्री और कैबिनेट के अन्य सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रईसी का दौरा पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के निमंत्रण पर हो रहा है।

बताया गया कि ईरानी राष्ट्रपति रईसी कई उलेमाओं, प्रतिष्ठित लोगों और कारोबारियों से मुलाकात करने के लिए पाकिस्तान के विभिन्न शहरों का दौरा करेंगे। ईरानी राष्ट्रपति की योजनाओं में लाहौर की यात्रा भी शामिल है।

पाकिस्तान पहुंचने के तुरंत बाद, ईरानी राष्ट्रपति प्रधानमंत्री आवास पहुंचे, जहां शहबाज शरीफ ने उनका स्वागत किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

वहीं, सोशल मीडिया पर चर्चा है कि शहबाज शरीफ ईरानी राष्ट्रपति से भी आर्थिक सहायता मांग सकते हैं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'