स्वदेशी हैंड ग्रेनेड से लैस होंगे सुरक्षा बल, रक्षा मंत्रालय ने मंजूर की परियोजना

स्वदेशी हैंड ग्रेनेड से लैस होंगे सुरक्षा बल, रक्षा मंत्रालय ने मंजूर की परियोजना

हैंड ग्रेनेड सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए अब भारत के सुरक्षा बलों को देश में निर्मित हथियार मुहैया कराने पर खासा जोर दिया जा रहा है। इसी सिलसिले में अब सुरक्षा बलों को देश में निर्मित हैंड ग्रेनेड मिलेंगे। रक्षा मंत्रालय ने देश में बने 10 लाख मल्टी मॉडल हैंड ग्रेनेड के अधिग्रहण संबंधी परियोजना को अनुमति दे दी है।

Dakshin Bharat at Google News
इसके तहत मौजूदा हैंड ग्रेनेड्स को बदला जाएगा और सुरक्षा बल स्वदेशी हैंड ग्रेनेड्स से लैस होंगे। इस प्रोजेक्ट के जरिए जहां सुरक्षा बलों को अत्याधुनिक हैंड ग्रेनेड दिए जाएंगे, वहीं देश में ही हथियारों के निर्माण को लेकर बेहतर संभावनाएं उत्पन्न होंगी।

बता दें कि भारत दुनिया के सबसे बड़े हथियार आयातक देशों में से एक है। इस क्षेत्र पर बड़ी राशि खर्च की जाती है। यदि भारत स्वदेशी तकनीक के जरिए अपने लिए हथियार बनाता है तो इससे मुद्रा की बचत भी होगी। साथ ही विदेशी निर्यातकों पर निर्भरता कम होगी। हाल में एके-203 राइफल का उत्पादन करने वाली इकाई भी प्रारंभ की गई। इसमें रूस ने सहयोग किया।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में