
इंटरनेट पर सांप पकड़ने के तरीके सिखाने वाले शख्स को कोबरा ने डसा, हो गई मौत
इंटरनेट पर सांप पकड़ने के तरीके सिखाने वाले शख्स को कोबरा ने डसा, हो गई मौत
नांदेड़। इंटरनेट पर सांपों के साथ वीडियो बनाकर मशहूर हुए एक शख्स को कोबरा ने डस लिया और इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ऐसा ही एक वीडियो बनाते वक्त विक्रम सिंह मलोट को कोबरा ने डस लिया। इससे उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन वे बचाए नहीं जा सके।
विक्रम सिंह सांप पकड़ने के कारनामों की वजह से इंटरनेट पर काफी मशहूर थे। कहा जाता है कि उन्होंने अपने जीवन में करीब 3,000 से ज्यादा सांप पकड़े थे। वे पंजाब के अानंदपुर साहिब रोपड़ निवासी थे। वे नांदेड़ गए थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
इसके बाद उन्होंने अपनी गाड़ी मैकेनिक को सौंपी और अपने दोस्तों के साथ करीब ही जंगल में चले गए। तभी उन्हें एक कोबरा नजर आया। चूंकि विक्रम सिंह अब तक कई सांप पकड़ चुके थे, इसलिए उन्होंने कोबरा पर भी हाथ डाला, लेकिन उसने उन्हें डस लिया।
इससे उनके शरीर में जहर फैल गया और उनकी मौत हो गई। विक्रम सिंह लोगों को सांप पकड़ना भी सिखाते थे। इसके लिए उन्होंने एक वेबसाइट बनाई। साथ ही यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज बनाया। कई चैनलों ने उनके इंटरव्यू लिए थे। उनके देहांत की खबर मिलने के बाद प्रशंसकों में शोक की लहर है। लोग उनके पुराने वीडियो भी देख रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, वे सांप पकड़ने के विशेषज्ञ माने जाते थे। उन्होंने अपने जीवन में कई सांपों की रक्षा की थी और उन्हें जंगल में छोड़ा था। ऐसे सांपों की संख्या 3,000 से ज्यादा बताई जाती है। कोबरा पकड़ते समय किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि इसके डसने से विक्रम सिंह का देहांत हो जाएगा।
ये भी पढ़िए:
– तेज रफ्तार से चल रही थी ट्रेन, अचानक फिसली यह लड़की, वीडियो रोंगटे खड़े कर देगा
– योगी को घेरने की कोशिश में दिग्विजय ने पोस्ट की फर्जी तस्वीर, खूब उड़ रहा मजाक
– अगर भारत में हो जापान की इस तकनीक का इस्तेमाल तो मुफ्त में मिल सकती है बिजली!
– जेल में छुपकर बातें करता था कैदी, पोल खुलने के डर से निगल लिया मोबाइल
About The Author
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List