राजस्थान: भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी का कोरोना वायरस के कारण निधन

राजस्थान: भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी का कोरोना वायरस के कारण निधन

राजस्थान: भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी का कोरोना वायरस के कारण निधन

भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी

जयपुर/दक्षिण भारत। कोरोना संक्रमण के कारण भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी (59) का निधन हो गया। वे संक्रमित पाए जाने के बाद गुड़गांव के एक अस्पताल में भर्ती थीं। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक व्यक्त किया है।

Dakshin Bharat at Google News
किरण माहेश्वरी ने रविवार रात को आखिरी सांस ली। वे कोरोना संक्रमित होने के बाद कई दिनों से गुड़गांव के अस्पताल में उपचार करा रही थीं।

प्रधानमंत्री ने शोक जताते हुए ट्वीट किया, ‘किरण माहेश्वरीजी के असामयिक निधन से गहरा दुख हुआ। एक सांसद, विधायक और राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में उन्होंने राज्य के विकास तथा वंचित तबकों के सशक्तिकरण के लिए अथक प्रयास किए।’

वहीं, मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट किया, ‘किरण माहेश्वरीजी के स्वास्थ्य को लेकर पिछले दस दिन से मैं परिवारजन और मेदांता हॉस्पिटल के चिकित्सकों के संपर्क में था। कल रात भी परिवार के सदस्यों से बात हुई थी। उनके सीरियस होने के बाद भी डॉक्टर्स आशान्वित थे लेकिन बेहद दुखद है कि वे बच नहीं पाईं।’

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिह डोटासरा ने भी किरण माहेश्वरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

किरण माहेश्वरी राजसमंद से तीसरी बार विधायक चुनी गई थीं। वे 14वीं लोकसभा के लिए उदयपुर से सांसद रही थीं। उन्होंने 2009 में अजमेर से लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद दिसंबर 2013 में राजसमंद सीट से विधायक चुनी गईं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में