बाड़मेर: हादसे में वायुसेना के तीन जवानों की मौत, तीन घायल
On
बाड़मेर: हादसे में वायुसेना के तीन जवानों की मौत, तीन घायल
बाड़मेर/भाषा। राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले में बुधवार को एक हादसे में वायुसेना के तीन जवानों की मौत हो गई तथा तीन अन्य जवान घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।
बाड़मेर के जिला पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि बाड़मेर के चौहटन कस्बे में पहाड़ी पर स्थित वायुसेना के एक केन्द्र से आठ जवानों को लेकर एक ट्रक नीचे उतर रहा था। इस दौरान संतुलन खो जाने से ट्रक पहाड़ी ने नीचे गिर गया।मीणा ने बताया कि हादसे में तीन जवानों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए चौहटन स्वास्थ्य केन्द्र में लाया गया। दो जवानों की स्थिति गंभीर होने के चलते उन्हें बाड़मेर रैफर किया गया। घटना की सूचना वायुसेना के अधिकारियों को दे दी गई।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
07 Jun 2026 15:46:30
Photo: @rahulgandhi YouTube Channel


