सपा नेता के गोदाम से मिला सरकारी राशन का चावल, दो लोग गिरफ्तार

सपा नेता के गोदाम से मिला सरकारी राशन का चावल, दो लोग गिरफ्तार

सपा नेता के गोदाम से मिला सरकारी राशन का चावल, दो लोग गिरफ्तार

प्रतीकात्मक चित्र। फोटो स्रोत: PixaBay

बदायूं/भाषा। उत्तर प्रदेश में राजस्व विभाग और आपूर्ति विभाग की टीम ने बुधवार को जिले के अलापुर में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता के गोदाम से सरकारी राशन का 550 बोरी चावल बरामद किया। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

Dakshin Bharat at Google News
अधिकारियों ने बताया कि जांच के लिए गई टीम ने जब गोदाम के पास एक कोटेदार के यहां राशन की जांच की तो वहां पर कम चावल मिला।

बदायूं के जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने बताया, ‘राशन कोटेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। राशन कोटेदार पांच दुकानों का संचालन कर रहा था। घपला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।’

जिला आपूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया, ‘जिलाधिकारी के निर्देश पर छापा मारा गया। फहीमुद्दीन को पकड़ लिया गया है। उनके घर और ट्रक से 550 बोरी चावल बरामद किया गया है। एक अन्य कोटेदार के यहां से राशन कम मिला है।’

छापे के दौरान फहीमुद्दीन के भाई को भी गिरफ्तार किया गया, जबकि ट्रक चालक फरार है। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव ने कहा कि फहीमुद्दीन सपा के जिला सचिव हैं और उनके गोदाम से अवैध राशन मिलने के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए