मप्र: 10 साल का लड़का बैंक से कुछ सेकंड में ले उड़ा 10 लाख रुपए

मप्र: 10 साल का लड़का बैंक से कुछ सेकंड में ले उड़ा 10 लाख रुपए

मप्र: 10 साल का लड़का बैंक से कुछ सेकंड में ले उड़ा 10 लाख रुपए

नीमच/दक्षिण भारत। मध्य प्रदेश में नीमच जिले के जावद इलाके में बैंक शाखा से करीब दस साल का एक लड़का 10 लाख रुपए उड़ाकर ले गया। इस घटना को अंजाम देने में उसे महज 30 सेकंड लगे और बैंक की सुरक्षा व्यवस्था कोई काम नहीं आई।

Dakshin Bharat at Google News
सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि लड़के ने यह चोरी इतने शातिर ढंग से की कि बैंक स्टाफ के अलावा ग्राहकों को भी इसकी भनक नहीं लगी। यह लड़का सुबह करीब 11 बजे सहकारी बैंक में गया और कैशियर के कक्ष में प्रवेश किया।

इस दौरान काउंटर के सामने कतारों में खड़े ग्राहकों को पता भी नहीं चलता कि उनकी नाक के नीचे कितनी बड़ी चोरी हो रही है। लड़का लंबाई में काफी छोटा था और इसी का उसने फायदा उठाया। इससे वह आसानी से डेस्क के नीचे छिपकर रुपए उड़ा ले गया।

उसने तेजी से नोटों की गड्डियां एक थैले में डालीं और तुरंत बाहर निकल गया। बताया गया कि बाद में एक बैंक गार्ड उसके पीछे भी दौड़ा।

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि लड़के को एक शख्स लगातार निर्देश दे रहा था। जैसे ही उसने देखा कि कैशियर अपनी सीट से उठकर दूसरे कमरे में चला गया, तो उसने लड़के को इशारा किया, जो बाहर खड़ा था। उसने काउंटर पर रखीं 500 रुपए की बड़ी गड्डियां उठाईं और फरार हो गया।

इस संबंध में नीमच के एसपी मनोज राय ने कहा कि ‘नाबालिग छोटा था, इसलिए कैश काउंटर के सामने खड़े लोग उसे रुपए चुराते हुए नहीं देख सकते थे।’ फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल की जांच की है। बताया गया है कि घटना के बाद लड़का और उसके साथ आया शख्स अलग-अलग दिशाओं में भाग गए। पुलिस को संदेह है​ कि इसके पीछे किसी गैंग का हाथ है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ईरान के हालात से सीखें ये सबक ईरान के हालात से सीखें ये सबक
इजराइल व अमेरिका की संयुक्त सैन्य कार्रवाई से ईरान दहल उठा। उसके सर्वोच्च नेता समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और आम...
ईरान ने तैनात कीं खैबर मिसाइलें, कहा- 'इजराइल में सायरन कभी बंद नहीं होंगे'
ऑपरेशन 'रोरिंग लॉयन' का तीसरे दिन में प्रवेश, सायरन से गूंजा इज़राइल
ईरान ने अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर पर 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं
एयर स्ट्राइक में शीर्ष ईरानी जनरलों की मौत की पुष्टि हुई, मिसाइलों से जोरदार पलटवार
एयर स्ट्राइक में ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद भी मारे गए!
ढह गया खामेनेई का 'अभेद्य' किला