उत्तरी कश्मीर में मुठभेड़: कर्नल, मेजर समेत पांच सुरक्षाकर्मी शहीद, दो आतंकवादी ढेर

उत्तरी कश्मीर में मुठभेड़: कर्नल, मेजर समेत पांच सुरक्षाकर्मी शहीद, दो आतंकवादी ढेर

भारतीय सेना

श्रीनगर/भाषा। उत्तरी कश्मीर में हंदवाड़ा क्षेत्र के एक गांव में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक कर्नल और एक मेजर समेत पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए तथा दो आतंकवादी भी मारे गए।

Dakshin Bharat at Google News
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शहीद सुरक्षाकर्मियों में सेना अधिकारी कर्नल आशुतोष शर्मा और मेजर अनुज तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के उपनिरीक्षक शकील काजी भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हंदवाड़ा के चांजमुल्ला इलाके में शनिवार को एक मकान में छिपे आतंकवादियों ने कुछ नागरिकों को बंधक बना लिया और कर्नल शर्मा नागरिकों को मुक्त कराने वाली टीम का नेतृत्व कर रहे थे।

https://platform.twitter.com/widgets.js

अधिकारियों ने कहा कि जब बंधकों को छुड़ाया जा रहा था तो बचाव टीम पर आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी कर दी। सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की। बचाव टीम में एक लांस नायक और एक राइफलमैन भी शामिल थे।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार तड़के सुरक्षाबलों ने बड़ा अभियान शुरू किया क्योंकि उनका कर्नल या उनकी टीम के साथ कोई संपर्क नहीं हो पाया था। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी भी मारे गए हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

साइबर ठगों की चाल को नाकाम करें साइबर ठगों की चाल को नाकाम करें
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 'डिजिटल अरेस्ट' से जुड़े मामलों की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित कर साइबर अपराध...
ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक