पुणे में पृथक् अवधि के दौरान वेंटिलेटर पर रखी गई महिला संक्रमण से मुक्त हुई

पुणे में पृथक् अवधि के दौरान वेंटिलेटर पर रखी गई महिला संक्रमण से मुक्त हुई

मेडिकल उपकरण सांकेतिक तस्वीर

पुणे/भाषा। देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों की बढ़ती संख्या के बीच महाराष्ट्र के पुणे से राहतभरी खबर आई है। यहां 14 दिनों की पृथक् अवधि में हालत गंभीर होने की वजह से जीवनरक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) पर रखी गई गई महिला संक्रमण मुक्त हो गई है।

Dakshin Bharat at Google News
भारती अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है और उसे वेंटिलेटर से हटा दिया गया है एवं उसकी सेहत में सुधार हो रहा है।

उन्होंने बताया, ‘30 मार्च को मरीज को न्यूनतम जीवन रक्षा प्रणाली सहायता दी गई और अब वह बातचीत कर रही है। करीब आठ घंटे तक गले के रास्ते ऑक्सीजन दी गई लेकिन अब नाक के जरिए दी जा रही ऑक्सीजन से वह सांस ले रही है। उसकी हालत स्थिर है।

डॉक्टर ने बताया, ’14 दिनों की पृथक् अवधि के बाद लिए गए नमूनों की जांच में उसे संक्रमण मुक्त पाया गया।’ उल्लेखनीय है कि महिला का विदेश जाने का कोई इतिहास नहीं है और 16 मार्च को सांस लेने में परेशानी होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बाद में स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते लार के नमूना पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु रोग संस्थान भेजा गया जहां पर उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। डॉक्टर के मुताबिक, महिला के परिवार के पांच अन्य सदस्य भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए