कोरोना: देश में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 83.01 प्रतिशत हुई

कोरोना: देश में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 83.01 प्रतिशत हुई

कोरोना: देश में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 83.01 प्रतिशत हुई

नई दिल्ली/भाषा। भारत में करीब एक महीने बाद मंगलवार को कोविड-19 के एक दिन में 75 हजार से कम नए मामले सामने आए और एक हजार से कम लोगों की मौत हुई है। वहीं, संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या भी 51 लाख से अधिक हो गई है।

Dakshin Bharat at Google News
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 70,589 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 61,45,291 हो गए। वहीं 776 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 96,318 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या 51,01,397 हो गई है। इसी के साथ देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 83.01 प्रतिशत हो गई। उसके अनुसार देश में अभी 9,47,576 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 15.42 प्रतिशत है। देश में कोरोना वायरस से मृत्यु दर 1.57 प्रतिशत है।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख के पार, पांच सितम्बर को 40 लाख, 16 सितम्बर को 50 लाख के पार और 28 सितम्बर को 60 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 28 सितम्बर तक कुल 7,31,10,041 नमूनों की जांच की गई, इनमें से 11,42,811 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में