पहली बार इस देश की यात्रा पर जा रहे प्रधानमंत्री मोदी, तोहफे में देंगे 200 गायें

पहली बार इस देश की यात्रा पर जा रहे प्रधानमंत्री मोदी, तोहफे में देंगे 200 गायें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

रवांडा सरकार अपने देश में गरीबी उन्मूलन के लिए एक खास योजना पर काम कर रही है। इसके तहत जरूरतमंद परिवार गायों का पालन करेगा। इसके दूध-दही आदि से वह अपने जीवनस्तर को बेहतर बना सकेगा।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा पर जा रहे हैं। यात्रा का पहला पड़ाव रवांडा में है। यह एक छोटा-सा देश है जिसकी आबादी हमारी राजधानी दिल्ली से भी कम है। उल्लेखनीय बात यह है कि प्रधानमंत्री इस देश को एक खास तोहफा देंगे। मोदी की यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पहली बार भारत का कोई प्रधानमंत्री रवांडा जा रहा है। मोदी रवांडा को तोहफे में 200 गायें देंगे। रविवार को ही चीन के राष्ट्रपति रवांडा में थे।

Dakshin Bharat at Google News
रवांडा सरकार अपने देश में गरीबी उन्मूलन के लिए एक खास योजना पर काम कर रही है। इसके तहत जरूरतमंद परिवार गायों का पालन करेगा। इसके दूध-दही आदि से वह अपने जीवनस्तर को बेहतर बना सकेगा। साथ ही गायों की जो बछियां होंगी, उन्हें पड़ोसी को तोहफे में देगा। इस तरह गायों का कुनबा धीरे-धीरे फैल जाएगा। यह शृंखला दीर्घकाल में रवांडा को पशुधन से समृद्ध बनाएगी। इससे गरीब परिवारों का जीवनस्तर बेहतर होगा

विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार, रवांडा भले ही आर्थिक रूप से काफी समृद्ध न हो, लेकिन इस देश की कई खूबियां दूसरों को हैरान कर सकती हैं। यहां समय की पाबंदी का बहुत ध्यान रखा जाता है। सफाई और परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वहां की सरकार लगातार कोशिशें कर रही है। रवांडा के लिए नब्बे का दशक खासा मुश्किल रहा। तब यहां गृहयुद्ध हो रहा था, जिससे औद्योगिक विकास बुरी तरह प्रभावित हुआ।

अब रवांडा की अहमियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चीन के राष्ट्रपति इसकी यात्रा पर गए हैं। उनके तुरंत बाद भारत के प्रधानमंत्री यात्रा पर जा रहे हैं। रवांडा से जुड़ी विभिन्न रिपोर्ट बताती हैं कि यह देश प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है। इसके अलावा रवांडा ने महिलाओं की बेहतरी के लिए काफी काम किया है। यहां की संसद में करीब दो तिहाई सांसद महिलाएं हैं। इस लिहाज से यह कहा जा सकता है कि रवांडा महिला सशक्तीकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा है। उम्मीद है कि भारतीय प्रधानमंत्री की यात्रा से दोनों देशों के रिश्ते और बेहतर होंगे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में