भारत दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : सिन्हा

भारत दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : सिन्हा

संतकबीरनगर। केन्द्रीय संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने भारत को एक उभरती हुई महाशक्ति बताते हुए कहा कि पौने चार साल के मोदी सरकार के शासन में देश भ्रष्टाचार मुक्त होने के साथ ही दुनिया की सातवीं सबसे ब़डी अर्थव्यवस्था बन गया है। सिन्हा शनिवार को यहां मगहर में आयोजित कबीर साहेब के ५०० वें परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत की विकास दर विकसित देशों से अधिक है। देश की विकास दर ०७ से ०७.५ प्रतिशत होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था को दुनिया में ब़डा माना जाता है। चीन की विकास दर हमेशा दस प्रतिशत से अधिक रही है। भारत की विकास दर दहाई अंक तक पहुंचाना है। जीएसटी से विकास दर में एक से डे़ढ प्रतिशत की वृद्धि होगी। सिन्हा ने कहा कि फरवरी २०१८ के पहले सप्ताह से कबीर निर्वाणस्थली मगहर स्टेशन पर गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी ट्रेन का ठहराव शुरू हो जाएगा। उन्होंने भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) एवं बीपीएनएल द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया के ड्रीम प्रोजेक्ट तहत संतकबीरनगर जिले के चार ब्लाकों को ऑप्टिकल फाइबर से जो़डने की परियोजना का लोकार्पण भी किया।केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने डिजिटल इंडिया के द्वारा अर्थव्यवस्था को जो रफ्तार देने का सपना देखा है उसमें संचार विभाग की अहम भूमिका है। खलीलाबाद से बघौली होते हुए श्रावस्ती बहराइच तक नई रेल लाइन बिछाने की परियोजना को स्वीकृती मिल चुकी है। जिसका डीपीआर तैयार किया जा रहा है। इसके बाद टेण्डर डालकर भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल के प्रति अवधारणा बदल रही है।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

'छद्म युद्ध' की चुनौतियां 'छद्म युद्ध' की चुनौतियां
आर्थिक दृष्टि से अधिक शक्तिशाली भारत अपने दुश्मनों पर और ज्यादा शक्ति के साथ प्रहार कर सकेगा
दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया
कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलूरु दक्षिण करने का फैसला किया
मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर ने कारगिल युद्ध विजय की 25वीं वर्षगांठ मनाई
एमयूडीए मामला: प्रह्लाद जोशी ने सिद्दरामैया पर आरोप लगाया, सीबीआई जांच की मांग की
भोजनालयों पर नाम प्रदर्शित करने संबंधी निर्देश पर योगी सरकार ने उच्चतम न्यायालय में क्या दलील दी?
'विपक्षी दल के रूप में काम नहीं कर रही भाजपा, कुछ भी गलत या घोटाला नहीं हुआ'